एमसीडी की स्थायी समिति के चुनाव से पहले ‘आप’ को जोर का झटका,’यह’ पार्षद भाजपा में शामिल

आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर का कहना है कि अभी तो बस शुरुआत है।

दिल्ली के नगर निगम (एमसीडी) की स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ‘आप’ को बड़ा झटका लगा है। बवाना वार्ड से आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद पवन सहरावत ने 24 फरवरी की सुबह नौ बजे भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया।

दिल्ली के पंत मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पवन ने ‘आप’ का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा इसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रही है, क्योंकि अभी नगर निगम में मेयर का चुनाव संपन्न हुआ है और स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव होना है।

अभी तो बस शुरुआत हैः भाजपा प्रवक्ता
वहीं ‘आप’ छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर का कहना है कि अभी तो बस शुरुआत है। जल्द ही आम आदमी पार्टी में शामिल अन्य पार्षदों का मोहभंग होगा और भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा सबका साथ सबका विकास के साथ चलने वाली पार्टी है और जो भी यहां आएंगे उनका पार्टी स्वागत करेगी।

पार्टी जो जिम्मेदारी देगी..
वहीं भाजपा में शामिल हुए पार्षद पवन शेरावत ने कहा कि जब वह चुने गए और पार्टी के और नजदीक आए, तब उन्हें आम आदमी पार्टी सरकार में भ्रष्टाचार समेत अन्य कई ऐसी बातों से जानकारी मिली, जिससे उन्होंने पार्टी का साथ छोड़ने का मन बना लिया था। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी। वे जमीनी स्तर से काम करने के लिए तैयार हैं। उनका आरोप है कि आप के इशारों पर निगम सदन में हंगामा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here