ऐसे मिली तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम में मिलिंद नार्वेकर को सदस्यता

111

शिवसेना सचिव और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के स्वीय सहाय मिलिंद नार्वेकर को आंघ्र प्रदेश में स्थित तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम में सदस्य मनोनित किया गया है। ट्रस्ट की ओर से जारी सूची में 24 सदस्यों का नाम है, जिसमें 17वें क्रमांक पर मिलिंद नार्वेकर का नाम है। शिवसेना के पदाधिकारी का तिरुमाला देवस्थानम में सदस्य बनना राजनीतिक संबंधों की नई परिपाटी मानी जा रही है।

सीएम की हुई बात और बन गई बात
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार मिलिंद नार्वेकर की नियुक्ति राजनीतिक रूप से नए संबंधों की सुगबुगहाट हो सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिलिंद नार्वेकर की सदस्यता के विषय में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आंध्र प्रदेश की मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी से बात हुई थी। दोनों सीएम की बात में नार्वेकर की बात बन गई। देश के सबसे धनी धार्मिक संस्थानों में से प्रथम तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के ट्रस्ट बोर्ड में महाराष्ट्र से मिलिंद नार्वेकर सदस्य के रूप शामिल हो गए हैं।

राजनीतिक नियुक्ति

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट में मिलिंद नार्वेकर की नियुक्ति राजनीतिक है। ऐसी नियुक्तियां होती रही हैं। कल आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाइएस जगनमोहन रेड्डी भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को फोन करके शिर्डी के साईबाबा संस्थान में आंध्र प्रदेश के व्यक्ति को सदस्य के रूप में शामिल करने को कह सकते हैं। अभी तक राज्यस्तर पर मंदिर के ट्रस्ट में नियुक्तियां होती थीं, वो अब राष्ट्रीय स्तर पर होने लगी हैं।
सुनील देवधर, राष्ट्रीय सचिव – भाजपा

नार्वेकर हैं करीबी
मिलिंद नार्वेकर ठाकरे परिवार के बिल्कुल नजदीकी व्यक्ति माने जाते हैं। शिवसेना में गट प्रमुख के रूप में शामिल होनेवाले नार्वेकर वर्ष 1992 में मातोश्री पहुंचे थे। उस समय नार्वेकर को मालाड पश्चिम के लिबर्टी गार्डन-ऑर्लेम क्षेत्र का शाखा प्रमुख बनना था। परंतु, मिलिंद नार्वेकर के स्वभाव, बातचीत, उनकी राजनीतिक समझ में शिवसेना प्रमुख को ऐसा कुछ दिखा कि नार्वेकर, मातोश्री (ठाकरे परिवार का बांद्रा स्थित निवास) के सबसे नजदीकी व्यक्ति बन गए। वर्तमान में मिलिंद नार्वेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की स्वीय सहायक और शिवसेना के सचिव हैं।

राजनीति के अलावा उद्योग जगत भी ट्रस्ट में
तिरुपति देवस्थानम में राजनीति के अलावा उद्योग जगत से भी कई नाम हैं। इनमें इंडिया सिमेंट के अध्यक्ष एन.श्रीनिवासन का नाम भी है। एन.श्रीनिवासन आईसीसी और बीसीसीआई के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा हेटेरो समूह के अध्यक्ष बी. पार्थसारथी रेड्डी का नाम भी सूची में है। इन सभी का नाम इससे पहले की सूची में रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.