शिवसेना में शिंदे गुट की कार्यकारिणी घोषित, जानिये कौन है पक्षप्रमुख?

शिवसेना में सेंध की मालिका बढ़ती जा रही है। अब शिवसेना सांसदों का बड़ा गुट एकनाथ शिंदे के समर्थन में जाने की राह पर है।

111

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट द्वारा शिवसेना पदाधिकारियों की नई कार्यकारिणी बनाई गई है। इसमें प्रवक्ता, नेता, उपनेता जैसे पदों पर शिंदे समर्थक नेताओं की नियुक्ति की गई है। शिंदे गुट की शिवसेना के अनुसार अब संजय राऊत की प्रवक्ता पद से छुट्टी हो गई है, इस पद की जिम्मेदारी दीपक केसरकर के दी गई है। जबकि, पक्षप्रमुख के पद को नहीं छुआ गया है।

शिंदे गुट की कार्यकारिणी
एकनाथ शिंदे गुट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एकनाथ शिंदे शिवसेना के मुख्य नेता के पद पर हैं। इसके साथ ही सूची इस प्रकार है।

मुख्य नेता
एकनाथ शिंदे

नेता
रामदास कदम
आनंदराव अडसूल

उपनेता
उदय सामंत
तानाजी सावंत
गुलाबराव पाटील
शरद पोंक्षे
शिवाजीराव आढलराव पाटील
यशवंत जाधव
विजय नाहटा

सांसदों का पलायन?
सोमवार को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान था। इसके बाद मुंबई के ट्राइडेंट हॉटेल में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में बैठक हुई। मीडिया के अनुसार इसमें दिल्ली से शिवसेना के 12 सांसद ऑनलाइन जुड़े थे। हालांकि, इस विषय में शिवसेना के दोनों गुटों की ओर से कोई अधिकृत सूचना नहीं आई है।

ये भी पढ़ें – लोकसभा की कार्यवाही 19 जुलाई 11 बजे तक के लिए स्थगित, ऐसा रहा मॉनसून सत्र का पहला दिन

ऑनलाइन रहनेवाले सांसदों के नाम?
श्रीकांत शिंदे, राहुल शेवाले, कृपाल तुमाणे, भावना गवली, हेमंत पाटील, प्रतापराव जाधव, श्रीरंग बारणे, संजय मंडलिक, सदाशिव लोखंडे, राजेंद्र गावित, हेमंत गोडसे, धैर्यशील माने

लोकसभा गुट नेता
राहुल शेवाले

लोकसभा मुख्य प्रतोद
भावना गवली

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.