भाजपा से जुड़ने की बहार… कांग्रेस नगरसेवक भौमसिंह राठोड़ का परिवार भी हुआ शामिल  

मुंबई मनपा चुनावों को अभी समय है परंतु, नेताओं के दल बदलने की शुरुआत हो चुकी है।

105

भारतीय जनता पार्टी में शिवसेना और कांग्रेस के जमीनीस्तर के कई नेताओं ने प्रवेश किया। जिसमें कांग्रेस के नगरसेवक रहे भौम सिंह राठोड़ का परिवार भी शामिल है। इस अवसर पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष समेत कई नेता उपस्थित थे।

उत्तर मुंबई काँग्रेस के वरिष्ठ नेता और कुरार विलेज से 15 वर्ष तक नगरसेवक रहे भौम सिंह राठौड़ के पुत्र लोकेन्द्र सिंह और तिलकराज सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। लोकेन्द्र सिंह पिछले कई सालों से ‘स्वाभिमान’ संस्था के माध्यम से जनसेवा करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें – कन्हैया के शामिल होने के पहले ही पंजाब में ‘टुकड़े-टुकड़े’! पढ़ें सिद्धू के इस्तीफे के पांच कारण

मंगलवार को भाजपा प्रवेश कार्यक्रम में मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक नितेश राणे, विधायक सुनील राणे, संजय उपाध्याय, तृप्ति सावंत, विनोद मिश्रा, राजेश शिरवडकर, शिवा शेट्टी की उपस्थिति में शिवसेना और कांग्रेस से आए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

भाजपा में प्रवेश करनेवाले नेता

  • लोकेंद्र भौमसिंह राठोड (मालाड)
  • तिलकराज भौमसिंह राठोड
  • विजू चित्रे – अध्यक्ष – महाराष्ट्र वाहतूक सेना (शिवसेना)
  • सह चिटणीस – भारतीय कामगार सेना
  • अक्षय विजय चित्रे – उपाध्यक्ष – महाराष्ट्र माल वाहतूक सेना (शिवसेना)
    सरचिटणीस – जय भवानी माथाडी ट्रान्सपोर्ट आणि जनरल कामगार यूनियन
  • पंकज म्हेतर – सह-संघटक – शिवसेना शिवड़ी विधानसभा
    प्रदेश सदस्य – कुंभार समाज सामाजिक संस्था
  • सुभाष चिपळूणकर – उपशाखा प्रमुख – १९९, शिवड़ी विधानसभा
  • प्रकाश खंडागले – माजी जिलाध्यक्ष – भारिप, जोगेश्वरी पूर्व
  • गणेश पेडणेकर – कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, चेंबूर सुभाष नगर
  • प्रशांत बाबू सुकाळे (भांडुप)
  • दिलीप तोडणकर (शिवसैनिक)

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.