महाराष्ट्र में पालक मंत्रियों की हुई नियुक्तियां, जानिये किसको मिली कहां की जिम्मेदारी

राज्य में नियोजन समिति का मुखिया पालक मंत्री होता है। नई सरकार आने के 83 दिनों के कार्यकाल के बाद भी पालक मंत्रियों की नियुक्ति नहीं हुई थी।

133

राज्य सरकार ने बहु प्रतीक्षित पालक मंत्रियों (गार्जियन मिनिस्टर) की नियुक्तियां कर दी हैं। इसको लेकर सरकार पर टिप्पणियां हो रही थीं। इन नियुक्तियों से अब नियोजन समितियों के फंड वितरण में बाधा समाप्त हो जाएगी, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी।

जानिये अपने पालक मंत्री को…

  1. देवेंद्र फडणवीस – नागपूर, वर्धा,अमरावती,अकोला, भंडारा, गडचिरोली
  2. दीपक केसरकर – मुंबई शहर , कोल्हापूर
  3. मंगलप्रभात लोढा -मुंबई उपनगर
  4. राधाकृष्ण विखे पाटील- अहमदनगर, सोलापूर
  5. सुधीर मुनगंटीवार-चंद्रपूर,गोंदिया
  6. चंद्रकांत दादा पाटील- पुणे,
  7. विजयकुमार गावित- नंदुरबार
  8. गिरीश महाजन- धुले,लातूर,नांदेड
  9. गुलाबराव पाटील – बुलढाणा, जलगाव
  10. दादा भुसे- नाशिक
  11. संजय राठोड- यवतमाल, वाशिम
  12. सुरेश खाडे- सांगली
  13. संदिपान भुमरे -औरंगाबाद (छत्रपती संभाजीनगर)
  14. उदय सामंत- रत्नागिरी, रायगड,
  15. तानाजी सावंत-परभणी, धाराशिव
  16. रवींद्र चव्हाण- पालघर, सिंधुदुर्ग
  17. अब्दुल सत्तार- हिंगोली
  18. अतुल सावे – जालना, बीड
  19. शंभूराज देसाई – सातारा, ठाणे

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपनी सरकार के एक-एक कदम को फूंक फूंककर आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे में मंत्रियों की नियुक्तियां और पालक मंत्रियों की घोषणा दोनों के लिए जनता को बड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.