शिवपाल यादव होंगे भाजपा में शामिल? पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात

शिवपाल यादव के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चा गरम है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

90

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में आने की अटकलें काफी दिनों से लगाई जा रही हैं। हालांकि शिवपाल यादव के स्पष्ट करने के बावजूद कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं, लोग विश्वास करने को तैयार नहीं हैं। इस बीच शिवपाल की जहां भाजपा नेताओं से नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर वह सख्त हो रहे हैं। इससे कयास लगाये जा रहे हैं कि शिवपाल यादव देर सबेर भाजपा की छत्रछाया में ही खड़े नजर आयेंगे।

शिवपाल यादव का भाजपा में प्रवेश
शिवपाल के भाजपा में आने के सवाल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने 24 अप्रैल अप को कहा कि भाजपा सबका सम्मान करती है। शिवपाल यादव भाजपा में आयेंगे तो उनका भी स्वागत किया जायेगा।

ये भी पढ़ें – आरएफडीएल : आरएफ यंग चैम्प्स ने मुंबई सिटी को 2-0 से हराया

गौरतलब है कि शिवपाल यादव सपा के सिंबल पर जसवंतनगर से विधायक चुने गये हैं। विधान सभा चुनाव के वक्त सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव को अपने खेमे में लेकर आये थे। हालांकि अखिलेश ने शिवपाल को तवज्जो नहीं दी। इससे शिवपाल यादव नाराज चल रहे हैं। अब देखना यह है कि शिवपाल यादव भाजपा के साथ आते हैं या फिर अलग दल के रूप में अपना अस्तित्व कायम रखते हुए भाजपा का सपोर्ट करते हैं,लेकिन मौजूदा परिदृश्य के हिसाब से तो शिवपाल यादव सपा के साथ नहीं रहने वाले हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.