दिल्ली दंगा प्रायोजित, मुंबई में भी दंगे कराने का षड्यंत्र? राऊत ने किया दावा, बताए ये कारण

शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने केंद्र सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि दंगे की वजह से देश की आर्थिक व्यवस्था खराब हो रही है। इसे देश में श्रीलंका जैसी स्थिति उत्पन्न होने का खतरा है।

88

शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दंगे से देश की आर्थिक व्यवस्था बिगड़ रही है, जिससे देश में श्रीलंका जैसी स्थिति उत्पन्न होने का खतरा है। संजय राऊत ने कहा कि महाराष्ट्र में भी उपद्रव का प्रयास किया जा रहा है लेकिन महाराष्ट्र पुलिस दंगा करने वालों से कठोरता से निपटेगी।

संजय राऊत का दावा
संजय राऊत ने आरोप लगाया कि दिल्ली के दंगे भाजपा द्वारा प्रायोजित हैं। दिल्ली में नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं। दिल्ली केंद्रशासित राज्य है और यहां कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। इसी तरह मुंबई में भी महानगरपालिका चुनाव होने वाले हैं। संजय राऊत का मानना है कि भाजपा ने इन नगर निगम चुनावों में जीत हासिल करने के लिए दंगा करवाने की साजिश रची है।

ये भी पढ़ें – क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर टूटा दुखों का पहाड़, नवजात बेटे का निधन, बेटी सुरक्षित!

देश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास
शिवसेना सांसद ने कहा कि कोरोना की वजह से पिछले दो साल से लोगों को घर चलाना मुश्किल हो गया था। देश की आर्थिक व्यवस्था बिगड़ गई थी। सभी राज्यों में निवेश रुक गया था, अब किसी तरह देश की आर्थिक गाड़ी पटरी पर आ रही है। लोग किसी तरह अपने काम पर जाने के लिए घर से निकलने लगे हैं, लेकिन दंगे से फिर से देश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा ने आरोपों को बताया निराधार
भाजपा नेता व पूर्व वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने संजय राऊत के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था किसी भी हालत में श्रीलंका जैसी नहीं हो सकती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.