धमकी से डरे राउत? सरकार ने दिया सुरक्षा का वरदान

शिवसेना सांसद संजय राउत को 'वाई' ग्रेड की सुरक्षा दी गई थी। इसमें 12 पुलिसकर्मी और आर्म्ड स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के 4 जवान शामिल थे। अब उसमें 2 और हथियाबंद सुरक्षा कर्मी बढ़ा दिए गए हैं।

148

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे ने चेतावनी दी है कि शिवसेना नेता संजय राउत जहां भी नजर आएंगे, वे उनका करेक्ट कार्यक्रम करेंगे। उनकी चेतावनी के मद्दे नजर ठाकरे सरकार ने राउत की सुरक्षा बढ़ा दी है। उनकी सुरक्षा में सशस्त्र विशेष सुरक्षा इकाई के दो अतिरिक्त कर्मियों को नियुक्त कर दिया गया है।

राउत को ‘वाई’ श्रेणी सुरक्षा
इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। इसमें 12 पुलिसकर्मी और आर्म्ड स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के 4 जवान शामिल हैं। अब उसमें 2 और सशस्त्र विशेष सुरक्षा इकाई के कर्मी बढ़ा दिए गए हैं। इसके साथ ही संजय राउत के मुंबई स्थित आवास और दैनिक सामना कार्यालय में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम ने राउत से मुलाकात भी की है।

ये भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मनसे ने इसलिए की कमिश्नर रैंड से तुलना!

इसलिए बढ़ाई गई सुरक्षा
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत में राणे ने मुख्यमंत्री ठाकरे को लेकर कथित रुप से अपमानजनक शब्द कहे थे। इस मामले में राणे को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद संजय राउत ने राणे की तीखी आलोचना की थी। साथ ही दैनिक समाना के अग्रलेख में भी कड़ी आलोचना की थी। राणे और उनके बेटों नीलेश और नितेश राणे ने भी राउत पर जवाबी हमला किया था। नीलेश राणे ने राउत को जहां कहीं भी देखेंगे, उन्हें ठीक करने की धमकी दी है। इसलिए संजय राउत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.