अब ‘संजय’ ने शुरू कर दी ‘महाभारत!’

अपने डीजी होमगार्ड के पद से नाराज मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने जहां सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है, वहीं अब वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय पांडे ने मुंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर इस महाभारत की लड़ाई को और तेज कर दी है।

101

चंद दिन पहले महाराष्ट्र पुलिस के चार सीनीयर आईपीएएस अधिकारियों के तबादले को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति से लेकर पुलिस विभाग तक में महाभारत जारी है। उस संजय ने तो महाभारत होते हुए सिर्फ अपनी आंखों से देखा था, लेकिन ये संजय खुद ही महाभारत के हिस्सा हैं। अपने डीजी होमगार्ड के पद से नाराज मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने जहां 22 मार्च को सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है, वहीं अब वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय पांडे ने मुंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर इस महाभारत की लड़ाई को और तेज कर दी है। पांडे ने अपनी याचिका में रजनीश शेठ को महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त किए जाने को चुनौती दी है। 

बता दें कि संजय पांडे 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि रजनीश शेठ 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पांडे ने अपनी वरिष्ठता के आधार पर इस पद पर अपनी दावेदारी पेश करते हुए यह याचिका दायर की है।

संजय पांडे ने सीएम को लिखी चिट्ठी
संजय पांडे को डीजीपी होमगार्ड से हटाकर महाराष्ट्र स्टेट सिक्योरिटी कॉर्पोरेशन में नियुक्त किया गया है। 1986 बैच के आईपीएस संजय पांडे ने अपने नये पद को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भी पत्र लिखा है। सीएम को लिखे पत्र में पांडे ने कहा है,’ मेरे साथ हमेशा से अन्याय किया जाता रहा है। इस बार भी मुझे साइडलाइन किया गया है। योग्यता होने के बावजूद मुझे एंटी करप्शन ब्यूरो का पुलिस महानिदेशक नहीं बनाया गया। इसके साथ ही वरिष्ठता में सबसे आगे होने के बावजूद राज्य का पुलिस महानिदेशक या मुंबई पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्ति नही दी गई, जबकि मुझसे कनिष्ठ अधिकारियों को इन पदों पर नियुक्त किया गया है।’

ये भी पढ़ेंः 21 वालों दिल्ली में अब इसलिए खुलकर पियो!

कौन हैं संजय पाडे?

  • वे 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
  • वे फिलहाल 20 दिन की छुट्टी पर हैं। उनकी शिकायत है कि उन्हें कभी पुलिस की वर्दी पहनने का मौका नहीं मिला।
  • वे 1992-93 में मुंबई के धारावी में पुलिस उपायुक्त थे।
  • वे इस जोन के पहले डीसीपी थे।
  • संवेदनशील एरिया होने के बावजूद उनके कार्यकाल में यहां कोई दंगा नहीं हुआ।
  • बाद में उन्होंने वॉलेंटिरी रिटायरमेंट लेने की कोशिश की, लेकिन उन्हें नहीं मिला।
  • 2006 में विजिलेंस डिपार्टमेंट में ज्वाइंट कमिश्नर बनने के बाद बीमार हो गए।
  • चार साल तक पुलिस सेवा से बाहर रहे।
  • 2012 में वापसी पर उन्हें इकोनॉमिक ऑफेंस विंग में नियुक्त किया गया।
  • इस दौरान उन्होंने हार्वर्ड में पढ़ाई की।
  • पिछले कई सालों से वे डीजी होमगार्ड के पद पर कार्यरत थे।

रजनीश शेठ बने महाराष्ट्र के नये पुलिस महानिदेशक
आईपीएस रजनीश शेठ को हेमंत नगराले की जगह महाराष्ट्र का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इससे पहले उन्हें मुंबई पुलिस आयुक्त बनाए जाने की चर्चा थी।

कौन हैं रजनीश शेठ?

  • रजनीश शेठ 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
  • उनकी सेवा का ज्यादातर कार्यकाल मुंबई में रहा है।
  • वे पुलिस आयुक्त कार्यालय एचक्यू-1 के उपायुक्त रह चुके हैं।
  • वे मुंबई पुलिस की कानून-व्यवस्था के पुलिस दल में सहायक आयुक्त थे।
  • उन्हें पदोन्नति देकर एंटी करप्शन सेल में पहले अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया था।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.