असम के मुख्यमंत्री का कांग्रेस हाई कमान और सीएम चन्नी पर सनसनीखेज आरोप! गिरफ्तार करने की मांग

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को लेेकर कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

85

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस हाईकमान और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर गंभीर आरोप लगाए। सरमा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान और पंजाब के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रची थी। सरमा ने प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा मे चूक के मुद्दे पर यह आरोप लगाया।

सरमा ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की गिरफ्तारी की भी मांग की। उन्होंने कहा कि चन्नी को साजिश में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

सरमा का दावा
12 जनवरी को मीडिया से बात करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने दावा किया, “सभी सबूत बताते हैं कि कांग्रेस हाईकमान और पंजाब के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रची थी।” उन्होंने मोदी की सुरक्षा को लेकर भ्रम के मामले में एक समाचार चैनल द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन का भी जिक्र किया। स्टिंग ऑपरेशन में पंजाब पुलिस ने 2 जनवरी को प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश की जानकारी मिलने का दावा किया था। सरमा ने यह भी कहा कि इन सभी घटनाओं के बाद कांग्रेस नेताओं ने जिस तरह के बयान दिए, उससे उनके षड्यंत्र का पता चलता है।

ये भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई थी चूक? स्टिंग ऑपरेशन में सामने आया सच

पंजाब में क्या हुआ था?
5 जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में एक रैली के लिए जा रहे प्रधानमंत्री के काफिले को आंदोलनकारियों ने रोक दिया था और उनका काफिला 15-20 मिनट के लिए बठिंडा में पुल पर फंस गया था। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद पंजाब में मोदी  ने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री को 42,750 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करना था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.