गोवा में महाराष्ट्र मॉडल? कांग्रेस नेताओं से मिले शिवसेना सांसद संजय राउत

गोवा में भाजपा की पूर्व सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ हाथ मिलाया है।

87

गोवा में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां चरम पर हैं। इस बीच शिवसेना ने महाराष्ट्र की तरह, गोवा में भी महाविकास आघाड़ी सरकार बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहां शिवसेना और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की आघाड़ी यानी गठबंधन सरकार है। अब इसी फार्मूले पर शिवसेना सांसद संजय राउत गोवा में काम कर रहे हैं।

फिलहाल संजय राउत गोवा में हैं। वहां उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं दिनेश गुंडू राव और गिरीश चोडनकर से मुलाकात की है। उसके बाद इस बात की चर्चा गरम हो गई है कि क्या महाविकास आघाड़ी महाराष्ट्र मॉडल गोवा में भी अपनाएगी।

संजय राउत ने ट्वीट कर दी जानकारी –
संजय राउत ने ट्वीट किया है कि उन्होंने गोवा में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा की है। इस चर्चा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव, दिगंबर कामत और गिरीश चोडनकर और राउत के सहयोगी जीवन कामत, जितेश कामत उपस्थित थे। क्या महाराष्ट्र की तरह गोवा में भी महाविकास आघाड़ी मॉडल अपनाया जाएगा, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा है कि इस बारे में चर्चा हुई है।

चार दिन के गोवा दौरे पर राउत
संजय राउत गोवा के चार दिवसीय दौरे पर हैं। वे कांग्रेस नेताओं से मिलने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। अगर इनके बीच तालमेल बनता है तो महाराष्ट्र मॉडल को गोवा में भी अपनाया जा सकता है।

नई संभावनाओं से राजनीति सरगर्मियां बढ़ी
महाविकास आघाड़ी सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और राकांपा के साथ शिवसेना की चर्चा ने नई संभावनाएं पैदा की हैं। इससे चुनाव की दिशा बदल सकती है। गोवा के राजनीतिक गलियारों में भी इस बारे में है। 15 जनवरी के आसपास गोवा चुनाव की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

ये भी बढ़ेंः बुली बाई मामले में पहली गिरफ्तारी! जानिये, कौन है ‘वो’

वर्तमान में कौन किसके साथ?
गोवा में भाजपा की पूर्व सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ हाथ मिलाया है। दूसरी ओर, गोवा फॉरवर्ड के विजय सरदेसाई ने संभावित गठबंधन के लिए दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.