संघ प्रमुख डॉ.मोहन भागवत की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

141

राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें दो दिनों से सर्दी खांसी दिक्कत थी। जिसके बाद उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

संघ प्रमुख को किंग्स वे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति स्थिर है। डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा है।

ये भी पढ़ें – जब अदित्य ठाकरे जी भूल जाते हैं तब! पढ़ें तब क्या होता है?

गडकरी ने भेजा संदेश

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संघ प्रमुख के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

डॉ. मोहन भागवत का जन्म महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 11 सितंबर, 1950 को हुआ। उनके पिता मधुकर भागवत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चंद्रपुर विभाग के प्रमुख थे। मधुकर भागवत जी के विषय में कहा जाता है कि उन्होंने ही लालकृष्ण आडवाणी को आरएसएस से जोड़ा था। मोहन भागवत पशु वैद्यकीय विज्ञान में डॉक्टर हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.