गणतंत्र दिवस हिंसाः लाल किले पर झंडा फहराने के मामले में एक और इनामी आरोपी गिरफ्तार

81

गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दिन हुई हिंसा के दौरान लाल किले पर झंडा फहराने के मामले में फरार चल रहे इनामी युवक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक लाख के इस इनामी आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गुरजोत सिंह है।

गुरजोत सिंह लाल किला हिंसा मामले में वांटेड था। उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गुरजोत को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसे दिल्ली लेकर आई है।

ट्रैक्टर चलाते हुए किए थे प्रवेश
26 जनवरी को हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी किसान बैरिकेड्स को तोड़कर राजधानी में प्रवेश कर गए थे और आईटीओ समेत कई स्थानों पर उनकी पुलिस से झड़प भी हुई थी। कई प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लाल किला पहुंच गए थे और ऐतिहासिक स्मारक में घुस गए थे। यही नहीं, लाल किला के प्राचीर पर धार्मिक झंडा भी फहराया था।

ये भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में शांति बहाली होते देख हताश हुए आतंकी! अब पुलवामा में किया ऐसा

8 लोगों पर 38 मामले दर्ज
इस हिंसा के दौरान 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जबकि एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत हो गई थी।
फिलहाल दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दायर की है। इस हिंसक मामले में 8 लोगों के खिलाफ 38 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान प्रदर्शनकारी किसानों ने तय रुट का पालन नहीं किया था और दिल्ली में प्रवेश करने के लिए बैरिकेड्स तोड़ दिए थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला करने के साथ ही कई स्थानों पर भी तोड़फोड़ की थी। इसके बाद वे लाल किले में घुस गए थे और प्राचीर पर धार्मिक झंडा फहरा दिया था। इस मामले में दीप सिद्धू मुख्य आरोपी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.