राज्यसभा चुनाव 2022ः राजस्थान भाजपा में फूट! जानिये, क्रॉस वोटिंग से किसका बिगड़ेगा खेल

पूर्वी राजस्थान में काग्रेस के मजबूत गढ़ में शोभारानी इकलौती विधायक हैं। वे भरतपुर संभाग में धौलपुर सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं।

98

देश के चार राज्यों में राज्यसभा के लिए कराया जा रहा मतदान खत्म हो गया है। पूरे दिन इन चारों राज्यों में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। महाराष्ट्र में जहां जेल में बंद राकांपा विधायक और मंत्री नवाब मलिक के साथ ही पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के मतदान को लेकर सस्पेंस जारी रहा, वहीं राजस्थान में क्रॉस वोटिंग को लेकर भी खूब चर्चा रही।

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी में फूट पड़ने की बात सामने आई। कभी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की करीबी माने जाने वाली शोभारानी कुशवाहा द्वारा क्रॉस वोटिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि कुशवाहा ने भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी को वोट न देकर कांग्रेस के प्रमोद तिवारी के पक्ष में वोट किया।

सुभाष चंद्रा के साथ हो गया खेला
कुशवाहा की क्रॉस वोटिंग से भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा की सीट अधर में लटक सकती है। सुभाष चंद्रा इससे पहले हरियाणा से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शोभारानी कुशवाहा पिछले कुछ दिनों से भाजपा से नाराज चल रही हैं। इस कारण वे पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रही थीं।

कांग्रेस के गढ़ से विधायक हैं शोभारानी
पूर्वी राजस्थान में काग्रेस के मजबूत गढ़ में शोभारानी इकलौती विधायक हैं। वे भरतपुर संभाग में धौलपुर सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। एक हत्या के मामले में पति बीएल कुशवाहा के जेल में जाने के बाद उपचुनाव में शोभारानी ने जीत दर्ज की थी। पति बहुजन समाज पार्टी से विधायक थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.