राज्यसभा चुनाव 2022ः कर्नाटक में भाजपा का तो राजस्थान में चला गहलोत का जादू! जानें, बाकी राज्यों में कैसा रहा हाल

राजस्थान में कांग्रेस ने तीन तो भारतीय जनता पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की है। दूसरी ओर कर्नाटक में भाजपा ने तीन सीटों पर कब्जा जमा लिया है, जबकि कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है।

100

चार राज्यों की 16 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद मतों की गिनती शुरू है और उनके परिणाम आ रहे हैं। महाराष्ट्र-हरियाणा में जहां मतों की गिनती जारी है, वहीं कर्नाटक और राजस्थान के परिणाम आ चुके हैं।

राजस्थान में कांग्रेस ने तीन तो भारतीय जनता पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की है। दूसरी ओर कर्नाटक में भाजपा ने तीन सीटों पर कब्जा जमा लिया है, जबकि कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है।

कर्नाटक से जीत हासिल करने के बाद जयराम रमेश ने कहा कि यह मेरी नहीं, कांग्रेस की टीम की जीत है। पूरी कांग्रेस पार्टी, कर्नाटक पार्टी प्रमुख डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया और सभी विधायकों ने मतदान किया। एक भी वोट अवैध या बेकार नहीं गया। सच में यह टीमवर्क की जीत है।

कर्नाटक से भाजपा को तीन सीटों पर जीत मिली है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, अभिनेता से नेता बने जागेश और एमएलसी लहर सिंह सिरोया जीत गए हैं।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देने वाली राजस्थान के धौलपुर की विधायक शोभारानी कुशवाहा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों ने यह खबर दी है।

राजस्थान में तीन सीटें कांग्रेस की झोली में गई हैं। रणदीप सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी और मुकुल वासनिक जीत गए हैं। भाजपा को एक सीट से संतोष करना पड़ा है। घनश्याम तिवारी जीत गए हैं, लेकिन भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा हार गए हैं।

हरियाणा में काग्रेस उम्मीदवार अजय माकन ने भाजपा पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। इसके साथ ही भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने भी चुनाव आयोग से शिकायत की है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.