बिन मतदान 41 निर्वाचित, जानिये राज्यसभा के नए सांसदों में किस दल से किसका है नाम?

93

राज्यसभा की 57 सीटों के निर्वाचन में 41 नेता बिन विरोध राज्य सभा पहुंच गए हैं। इनमें सभी दलों के नेताओं का समावेश है। कुल पंद्रह राज्यों में निर्वाचन होना था। जिसमें से चार राज्य महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान और कर्नाटक में 10 जून को निर्वाचन होगा। इसे लेकर इन राज्यों में सरगर्मी है।

महाराष्ट्र में भाजपा ने एक अतिरिक्त उम्मीदवार खड़ा कर दिया है, जबकि राजस्थान में कांग्रेस ने अपने विधायकों को होटल में स्थानांतरित कर दिया है, परंतु बीस से अधिक विधायक और मंत्री इसमें शामिल नहीं है, जिससे राज्य का राजनीतिक पारा बढ़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें – ओडिशा में उठापटक, पटनायक मंत्रिमंडल का सामूहिक त्यागपत्र

बिनविरोध चुने गए 41 नेता

उत्तर प्रदेश (11)

  1. लक्ष्मीकांत वाजपेयी (भाजपा)
  2. राधामोहन अग्रवाल (भाजपा)
  3. सुरेंद्र नगर (भाजपा)
  4. दर्शन सिंह (भाजपा)
  5. संगीता यादव (भाजपा)
  6. बाबूराम निषाद (भाजपा)
  7. मिथलेश कुमार (भाजपा)
  8. कोवा लक्ष्मण (भाजपा)
  9. जावेद अली (सपा)
  10. जयंत चौधरी (सपा-रालोद के संयुक्त उम्मीदवार)
  11. कपिल सिब्बल (सपा समर्थन से निर्दलीय)

बिहार (5)

  1. खिरू महतो (जद-यू)
  2. सतीश चंद्र दुबे (भाजपा)
  3. शंभु सरन पटेल (भाजपा)
  4. मीसा भारती (राजद)
  5. फैयाज अहमद (राजद)

झारखंड (2)

  1. आदित्य साहू (भाजपा)
  2. महुआ माझी (झामुमो)

छत्तीसगढ़ (2)

  1. राजीव शुक्ला (कांग्रेस)
  2. रंजीत रंजन (कांग्रेस)

ओडिशा (3)

  1. सस्मित पात्रा (बीजद)
  2. सुलता देव (बीजद)
  3. मानस मंगराज (बीजद)

तेलंगाना (2)

  1. दिवाकोंडा दामोदर राव (टीआरएस)
  2. बी पराथासाधि रेड्डी (टीआरएस)

तमिलनाडु (6)

  1. थंजाई एस कल्याणसुंदरम (डीएमके)
  2. केआरएन राजेश कुमार (डीएमके)
  3. आर गिरिराजन (डीएमके)
  4. पी चिदंबरम (कांग्रेस)
  5. सीवी षणमुगम (एआईएडीएमके)
  6. आर धर्मर (एआईएडीएमके)

आंध्र प्रदेश (4)

  1. वी विजयसाई रेड्डी (वाईएसआर कांग्रेस)
  2. बीड़ा मस्तान राव (वाईएसआर कांग्रेस)
  3. एस निरंजन रेड्डी (वाईएसआर कांग्रेस)
  4. आर कृष्णैया (वाईएसआर कांग्रेस)

मध्य प्रदेश (3)

  1. सुमित्रा वाल्मीकि (भाजपा)
  2. कविता पाटीदार (भाजपा)
  3. विवेक तन्खा (कांग्रेस)

पंजाब (2)

  1. बलबीर सिंह सीचावल (आप)
  2. विक्रमजीत सिंह साहनी (आप)
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.