पीएम मोदी पर कह दी ऐसी बात कि खड़गे पर उखड़ गए राजनाथ! देखें, वीडियो

स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी के संबंध में अपशब्दों का प्रयोग करना स्वस्थ राजनीति के लक्षण नहीं हैं।

102

कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहकर बुरे फंस गए हैं। भाजपा उन्हें और उनकी पार्टी को चारो तरफ से घेर रही है। अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खड़गे को निशाने पर लिया है। उन्होंने खड़गे के पीएम वाले बयान को लेकर कहा कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव में अनुचित शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह स्वस्थ राजनीति की निशानी नहीं है।

यही है पूरी कांग्रेस की मानसिकता
रक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कांग्रेस नवनियुक्त अध्यक्ष ने जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया है, वह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। यह उनकी ही नहीं कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को भी दर्शाता है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी को रावण कहना नीच काम है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। ध्रुवीकरण की राजनीति में हम विश्वास नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें- सनातन धर्म को खत्म करने की बड़ी साजिश, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लव जिहाद को लेकर कही यह बात 

जनता इन्हें नहीं माफ करेगी
राजनाथ सिंह ने कहा कि गुजरात की अस्मिता और गौरव का प्रतीक कोई है तो वह प्रधानमंत्री मोदी हैं। आज उन प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। कुछ अन्य पार्टियां भी ऊल-जुलूल आरोप लगाने की कोशिश करती हैं। स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी के संबंध में अपशब्दों का प्रयोग करना स्वस्थ राजनीति के लक्षण नहीं हैं। प्रधानमंत्री कोई व्यक्ति नहीं होता वह स्वयं में एक संस्था होता है। ऐसे व्यक्ति पर अपशब्द बोलने वालों को गुजरात की जनता माफ नहीं करेगी।

क्या बोले थे खरगे?
गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था कि हर एक चुनाव में चाहे वह नगरपालिका चुनाव हों या विधानसभा या संसद प्रधानमंत्री अपना चेहरा दिखाकर लोगों से मतदान करने के लिए कह रहे हैं। क्या आप (नरेंद्र मोदी) रावण की तरह 100 सिर वाले हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.