राहुल पर सदन में रार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सदन के सदस्य राहुल गांधी ने लंदन में भारत को बदनाम किया। राहुल गांधी के इस बयान की सदन के सभी सदस्यों को निंदा करनी चाहिए और राहुल गांधी सदन के सामने आकर माफी मांगें।

113

लंदन में भारत के खिलाफ दिया गया भाषण कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गले की फांस बनता जा रहा है। भाजपा लगातार राहुल गांधी पर हमलावर है। सोमवार को बजट सत्र के दूसरे चरण की संसद में भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में भारत को बदनाम करने की कोशिश की, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

‘राहुल गांधी सदन के सामने आकर मांगें माफी’
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सदन के सदस्य राहुल गांधी ने लंदन में भारत को बदनाम किया। राहुल गांधी के इस बयान की सदन के सभी सदस्यों को निंदा करनी चाहिए और राहुल गांधी सदन के सामने आकर माफी मांगें।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा, जानिये, गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग

भाजपा नेता पीयूष गोयल ने राज्यसभा में कहा कि विपक्ष का एक बड़ा नेता विदेश जानकर भारत और संसद का अपमान करता है। उन्होंने कहा कि भारत में अभिव्यक्ति की आजादी है और सदन में सभी सांसद अपनी बात रख सकते हैं। राहुल गांधी को सदन में आकर अपने लंदन वाले बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
13 फरवरी की दोपहर दो बजे लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही एक बार फिर शुरू हुई। कार्यवाही शुरू होते ही राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर लोकसभा में फिर हंगामा मच गया। इस दौरान राहुल माफी मांगों के नारे लगे, जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही 14 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.