अब बस… मस्जिदों की बांग पर आरपार, अब राज का पत्राचार

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना फिर एक्टिव मोड में है। इस बार लाऊड स्पीकर के विषय पर आर पार करने की तैयारी है।

69

मस्जिदों के भोंगे से निकलनेवाली बांग के विरुद्ध राज ठाकरे की घोषणा से यह प्रकरण देश भर में फैला और लोगों ने दिक्कतों को सार्वजनिक रूप से प्रकट किया। शांत पड़ते इस प्रकरण में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने अब पत्राचार प्रारंभ किया है। राज ठाकरे ने मनसे सैनिकों से कहा है कि, अब इस विषय को हमेशा के लिए समाप्त करना है।

राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा भले ही स्थगित हो गई हो, परंतु, मस्जिदों के अनियंत्रित लाऊड स्पीकर को लेकर उनका आंदोलन थमा नहीं है। राज ठाकरे ने इसके लिए पत्राचार शुरू किया है। उन्होंने एक पत्र अपनी पार्टी के पदाधिकारियों को दिया है, जिसे सभी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं से जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया है।

ये भी पढ़ें – हार्दिक स्वागत! भाजपा में शामिल होने के बाद पाटीदार नेता ने प्रधानमंत्री के लिए कही ये बात

क्या है पत्र में?
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा मस्जिदों के लाऊड स्पीकर का विषय उठाने के बाद राज्य ही नहीं, देश की राजनीति में भी हड़कंप मच गया था। अब इस विषय को हमेशा के लिए समाप्त करना है। इसके लिए आपको मेरा विचार प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना होगा। इसलिए मेरा एक पत्र हिंदी, मराठी और अंग्रेजी भाषा में आपके पदाधिकारियों तक पहुंच गया है। वह पत्र पदाधिकारियों से लीजिये और काम शुरू करिये।

आपको करना मात्र यही है कि, मेरे पत्र को आप अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पहुंचाएं। जन सहयोग के बिना यह आंदोलन यशस्वी नहीं होगा। मुझे विश्वास है कि, अधिक से अधिक लोगों तक मेरा पत्र पहुंचाने में आपकी ओर से कोई ढिलाई नहीं होगी।

ये हैं आंदोलन
इसके पहले 2 अप्रैल 2022 को गुडी पाडवा के दिन राज ठाकरे ने छत्रपति शिवाजी पार्क की रैली में मस्जिदों के भोंगे उतरवाने की घोषणा की थी। 12 अप्रैल, 2022 को ठाणे की उत्तर सभा में इस विषय पर फिर राज ठाकरे ने हुंकार भरी थी और 1 मई, 2022 की औरंगाबाद रैली में प्रशासन को 3 मई तक मस्जिदों के अनियंत्रित भोंगों को उतरवाने की समय दिया, इसके बाद मनसे मस्जिदों के सामने हनुमान चालिसा का पाठ करेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.