राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा, जानिये, गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि जो व्यक्ति सदन में 52 मिनट तक बोलने का काम किया, गालिया देने का काम किया और झूंठे आरोप लगाने का किया किया। उस व्यक्ति ने विदेश में भारत के लोकतंत्र को अपमानित करने का काम किया।

107

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश के बाहर लंदन में भारत को जिस ढंग से अपमानित किया, देश के लोकतंत्र को अपमानित किया। इसे देखते हुए उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज लोकसभा का सत्र शुरू हुआ है। लोकसभा के अध्यक्ष जी को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

लोकतंत्र को अपमानित करने का किया काम
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि जो व्यक्ति सदन में 52 मिनट तक बोलने का काम किया, गालिया देने का काम किया और झूंठे आरोप लगाने का किया किया। उस व्यक्ति ने विदेश में भारत के लोकतंत्र को अपमानित करने का काम किया। ऐसे व्यक्ति पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। भारत ही ऐसा देश है, जहां देश के अंदर देश को टुकड़े-टुकड़े करने वाले गैंग के सदस्य रहते हैं। राहुल गांधी के विचार तथा आचरण देशद्रोही और टुकड़े-टुकड़े गैंग से कम नहीं हैं। विदेशी ताकतों को भारत के आंतरिक मामलों में दखल दिलाने की राहुल गांधी की मंशा का हम सब खंडन करते हैं। राहुल गांधी को इसके लिए सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- एक्शन में एनआईए, अब इस राज्य में मारा छापा

विदेश में क्या बोले थे राहुल गांधी?
राहुल गांधी हाल में ब्रिटेन गए थे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला था। इस दौरान राहुल गांधी ने चीन, कश्‍मीर, लोकतंत्र, विदेश नीति से लेकर बीबीसी ड्रॉक्‍यूमेंटी पर बैन और क्रोनी कैपिटलिज्‍म तक के मुद्दे उठाए थे। राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा को यह मानना अच्‍छा लगता है कि सत्‍ता हमेशा उनके पास रहेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.