राहुल गांधी के उस बयान पर आक्रामक हुई मनसे, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘ये’ आदेश

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानी सावरकर पर कई आलोचना की थी। अब उन्हें उसका खमियाजा भुगतना पड़ रहा है।

94

बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा स्वतंत्रता सेनानी सावरकर की आलोचना किए जाने के बाद से महाराष्ट्र में राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और शिंदे गुट ने राहुल गांधी पर हमला बोल दिया है। इन पार्टियों के साथ ही अब इस मुद्दे पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना भी आक्रामक हो गई है।

स्वतंत्रता सेनानी सावरकर के बारे में राहुल गांधी की अपमानजनक टिप्पणी को लेकर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे आक्रामक हो गए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी को काले झंडे दिखाने का आदेश दिया।

शेगांव में इकट्ठा होंगे मनसैनिक
बता दें कि 18 नवंबर को बुलढाणा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। राज ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं को इस अवसर पर काले झंडे दिखाने का आदेश दिया है। मनसे प्रमुख ने अपने राज्य भर से मनसैनिकों को शेगांव में इकट्ठा होने और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को काले झंडे दिखाने का आदेश दिया है।

17 नवंबर को मनसे करेगी विरोध
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानी सावरकर पर कई आलोचना की थी। अब उन्हें उसका खमियाजा भुगतना पड़ रहा है। भाजपा और शिंदे गुट के साथ ही मनसे ने भी उसके लिए राहुल गांधी की तीव्र आलोचना की है। स्वतंत्रता सेनानी सावरकर पर कांग्रेस द्वारा लगातार लगाए जा रहे आरोपों को रोकने के लिए महाराष्ट्र के सभी मनसैनिक 17 नवंबर को शेगांव में एकत्रित होंगे। मनसे नेता संदीप देशपांडे ने जानकारी देते हुए कहा कि राज ठाकरे के आदेश का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.