कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे के दौरान आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम ने देश की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। इस इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने और एक वाकये का मजाक उड़ाने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। मंच पर इस हरकत पर कांग्रेस नेताओं के हंसने का वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) आक्रामक हो गई है। (PM Modi)
इसी बीच, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राहुल गांधी पर कड़ा तंज कसा है। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना घर के उस ‘असंस्कारी नाराज फूफा’ से की है, जो हर बात पर बेवजह नाराजगी दिखाते हैं। गोयल ने कहा कि विडंबना तो साफ दिखती है। प्रधानमंत्री मोदी जी का नाम सस्ते राजनीतिक ड्रामे में घसीटने के लिए बार-बार मंच पर आने की जरूरत मुझे हमेशा हैरान करती है। उन्होंने राहुल को नसीहत दी कि दूसरों पर तंज कसने से पहले उन्हें खुद आईने (शीशा) में अपना चेहरा देखना चाहिए। (PM Modi)
असंस्कारी नाराज़ फूफा!
The irony writes itself. The need to come on stage every now and then just to drag Prime Minister Modi ji’s name into cheap political theatre never fails to amaze me.
Look in the mirror, Mr Rahul Gandhi.
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) September 20, 2026
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने भी राहुल गांधी के कार्यक्रम और उनके बयानों को लेकर एक्स पर ट्वीट किया और तीखा हमला बोला। (PM Modi)
किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा, कांग्रेस पार्टी कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी बन गई है! वे हमेशा के लिए बाहर हो गए हैं… RIP 🙏
Congress Party has become a Party of Comedians & Jokers!
They are out forever…. RIP 🙏 https://t.co/80YaZfqEal
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) September 20, 2026
स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के वीडियो को रि-पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, ”जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है।”
जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है!
— Smriti Z Irani (@smritiirani) September 20, 2026
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पर लिखा, ”किसी का सरनेम चुराया जा सकता है, संस्कार नहीं।”
You can steal someone’s surname, but not their class.
किसी का सरनेम चुराया जा सकता है, संस्कार नहीं।
@RahulGandhi
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) September 20, 2026
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह गैर जिम्मेदाराना रवैया बेहद शर्मनाक, निंदनीय और अशोभनीय है। हमारे देश की संस्कृति और मां के सम्मान के अपमान के साथ उन्होंने युवाओं के भविष्य को गलत दिशा में ले जाने को प्रोत्साहित किया है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मां के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए जो अनुकरणीय उदाहरण पेश किया था, उसका इस तरह मजाक उड़ाना देशभर की माता का अपमान करना है। कुछ ही दिनों में हम नवरात्रि पर मां भवानी का आह्वान करेंगे और घर-घर कन्या पूजी जाएंगी। राहुल गांधी जी और उनकी पार्टी के नेता अपनी कुत्सित मानसिकता के कारण हमेशा मातृशक्ति का अपमान करते रहे हैं। उन्हें अपने इस कृत्य के लिए संपूर्ण देश की माताओं से माफी मांगनी चाहिए।”
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह गैर जिम्मेदाराना रवैया बेहद शर्मनाक, निंदनीय और अशोभनीय है। हमारे देश की संस्कृति और मां के सम्मान के अपमान के साथ उन्होंने युवाओं के भविष्य को गलत दिशा में ले जाने को प्रोत्साहित किया है।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने मां के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए जो अनुकरणीय उदाहरण पेश किया था, उसका इस तरह मजाक उड़ाना देशभर की माता का अपमान करना है। कुछ ही दिनों में हम नवरात्रि पर मां भवानी का आह्वान करेंगे और घर-घर कन्या पूजी जाएंगी।
राहुल गांधी जी और उनकी पार्टी के नेता अपनी कुत्सित मानसिकता के कारण हमेशा मातृशक्ति का अपमान करते रहे हैं। उन्हें अपने इस कृत्य के लिए संपूर्ण देश की माताओं से माफी मांगनी चाहिए।
#झूठ_की_गूंज_इंदौर
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 19, 2026
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी एक्स पर लिखा, ”मां के अपमान पर हंसकर राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक संस्कार पूरे देश के सामने रख दिए हैं। कांग्रेस का ये राजकुमार मानसिक दिवालियापन का शिकार हो चुका है- ये एक बार फिर इसी ने खुद पूरे देश को बता दिया है। राजनीति में विरोध हो सकता है, वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, तीखे प्रहार भी हो सकते हैं। लेकिन किसी की दिवंगत मां पर अमर्यादित टिप्पणी और उस पर उपहास की राजनीति भारतीय समाज कभी स्वीकार नहीं कर सकता। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से राजनीतिक विरोध कीजिए, सवाल पूछिए, आलोचना कीजिए। लेकिन उनकी स्वर्गीय माताजी को राजनीति में घसीटना और अपमानजनक टिप्पणी पर हंसना किस राजनीतिक संस्कृति का परिचय है? राहुल गांधी को याद रखना चाहिए कि मां किसी दल या विचारधारा की नहीं होती। मां का सम्मान हमारे संस्कारों का विषय है। देश की मातृशक्ति ने यह दृश्य भी देखा है और राहुल गांधी का आचरण भी। शर्मनाक और निंदनीय।”
मां के अपमान पर हंसकर राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक संस्कार पूरे देश के सामने रख दिए हैं। कांग्रेस का ये राजकुमार मानसिक दिवालियापन का शिकार हो चुका है- ये एक बार फिर इसी ने खुद पूरे देश को बता दिया है।
राजनीति में विरोध हो सकता है, वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, तीखे प्रहार भी हो सकते हैं। लेकिन किसी की दिवंगत मां पर अमर्यादित टिप्पणी और उस पर उपहास की राजनीति भारतीय समाज कभी स्वीकार नहीं कर सकता।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से राजनीतिक विरोध कीजिए, सवाल पूछिए, आलोचना कीजिए। लेकिन उनकी स्वर्गीय माताजी को राजनीति में घसीटना और अपमानजनक टिप्पणी पर हंसना किस राजनीतिक संस्कृति का परिचय है?
राहुल गांधी को याद रखना चाहिए कि मां किसी दल या विचारधारा की नहीं होती। मां का सम्मान हमारे संस्कारों का विषय है।
देश की मातृशक्ति ने यह दृश्य भी देखा है और राहुल गांधी का आचरण भी।
शर्मनाक और निंदनीय।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 20, 2026
यह भी पढ़ें: Indore में ‘छात्रों की गूंज’ से पहले सड़काें पर लगे ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर, QR कोड में क्या है?
क्या है पूरा विवाद?
इंदौर के छात्र सम्मेलन में एक मिमिक्री आर्टिस्ट पुलकित मनी ने पीएम मोदी की कार्यशैली और एक बुजुर्ग महिला से जुड़े प्रसंग की नकल उतारी थी। मंच पर मौजूद राहुल गांधी इस दौरान ठहाके लगाते दिखे। बीजेपी इसे प्रधानमंत्री पद के साथ-साथ देश की बुजुर्ग माताओं का भी अपमान बता रही है। (PM Modi)
यह भी देखें
Join Our WhatsApp Community
