यात्रा की थकान या नए साल का प्लान, क्या है राहुल की छुट्टी की गुत्थी?

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि जब से यात्रा शुरू हुई है, तब से भारत यात्री अपने परिवार के साथ समय नहीं बिता पाए हैं। अब वह इन नौ दिन तक अपने परिवार के साथ समय बिता सकेंगे।

88

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब हाफते नजर आ रही है। ऐसा लगता है कि जिस उत्साह और जुनून के साथ यह यात्रा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुरू की थी, वह अब थक गए हैं या फिर उनका नए साल का कुछ अलग प्लान है। इसके लिए इस यात्रा को कुछ दिन के लिए रोकेंगे। इस बीच वह शायद अपनी थकान को दूर करने के लिए विदेश की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कुछ समय के लिए रुकवाकर कहां जाएंगे, इस बारे में कांग्रेस पार्टी की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। भारत जोड़ा यात्रा को कुछ दिन के लिए ब्रेक की जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दी है।

राहुल गांधी के लिए यह नया नहीं
गौर करने वाली बात यह है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ऐसा पहली बार नहीं कर रहे हैं, इसके पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुके हैं। जब वह नए साल में अचानक विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं। खास बात यह भी है कि राहुल गांधी की नए साल की विदेश यात्रा को हमेशा गुप्त रखा जाता है। वह कहां जाएंगे इसके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं दी जाती है। विगत साल भी जहां सभी पार्टियां 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी थीं, वहीं राहुल गांधी विदेश की यात्रा कर रहे थे। शायद इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।

ये भी पढ़ें- संयुक्त राष्ट्र संघ: स्थाई सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर विचार, एक देश ने अटकाया रोड़ा!

कहीं राहुल न पड़ जाएं अकेले ?
देखा जाए तो देश में नए साल का जश्न बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसके साथ ही 25 दिसंबर को क्रिसमस डे बड़े ही उत्साह के साथ लोग मनाते हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी को चिंता सता रही है कि कहीं कार्यकर्ता क्रिसमस ओर नए साल का जश्न मनाने लगे तो भारत जोड़ो यात्रा का क्या होगा? कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में कहीं राहुल गांधी अकेले न पड़ जाएं, कांग्रेस को यह भी डर सता रहा है।

जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर शनिवार की शाम को दिल्ली पहुंच जाएगी। इसके बाद इस यात्रा को थोड़े दिन के लिए रोका जाएगा। यह यात्रा एक बार फिर तीन जनवरी 2023 से शुरू की जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरान कंटेनरों की मरम्मत कराई जाएगी, ताकि उत्तर में पड़ने वाली कड़ाके की सर्दी के लिए वह तैयार हो सकें। कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि जब से यात्रा शुरू हुई है, तब से भारत यात्री अपने परिवार के साथ समय नहीं बिता पाए हैं। अब वह इन नौ दिन तक अपने परिवार के साथ समय बिता सकेंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.