राहुल देश विरोधी टूलकिट का स्थायी हिस्सा, कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश चाहे जितनी कठिन परिस्थितियों में रहा है, कभी किसी नेता ने विदेशी शक्तियों से भारत सरकार के खिलाफ कार्रवाई की अपील नहीं की।

भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। राहुल गांधी को लंदन वाले बयान पर माफी मांगनी ही होगी।

राहुल गांधी देश और संसद का कर रहे अपमान
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश द्वारा बार-बार खारिज किए जाने के बाद राहुल गांधी अब राष्ट्रविरोधी टूलकिट का स्थायी हिस्सा बन गए हैं। राहुल गांधी उस समय विदेश में जाकर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं, जब भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है और देश में जी20 की बैठकें हो रही हैं।

ये भी पढ़ें- सैन्य अभ्यासों में भी अमेरिका बनाम चीन प्रतिस्पर्धा

माफी मांगे राहुल गांधी
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने लंदन वाले बयान पर माफी मांगनी ही होगी। देश चाहे जितनी कठिन परिस्थितियों में रहा है कभी किसी नेता ने विदेशी शक्तियों से देश की सरकार के खिलाफ कार्रवाई की अपील नहीं की। लेकिन, राहुल गांधी ने लंदन में जाकर किया वह सच में स्वतंत्र भारत के इतिहास में एक गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि यूरोप और अमेरिका से भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने के पीछे क्या मंशा है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान देश विरोधी ताकतों को मजबूत करने जैसा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here