क्या राहुल गांधी को गुजरात और हिमाचल में चुनाव प्रचार से जानबूझकर दूर रख रही है कांग्रेस?

राहुल गांधी 12 राज्यों में 3570 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर अगले साल जनवरी में श्रीनगर पहुंचेंगे। वे दो महीनों से यात्रा पर है ।

92

कांग्रेस की राहुल गांधी को लेकर ऐसी स्थिति बन गई है कि न वो निगल सकती है और न उगल सकती है। हिमाचल प्रदेश और चुनाव में राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार न करके कांग्रेस को दुविधा में डाल दिया है। पार्टी का सेनापति ही जब युद्ध से गायब हो जाए तो अंजाम क्या होगा, इसका अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है । कांग्रेस सूत्रों के अनुसार कांग्रेस में इस समय ये दुविधा बनी हुई है कि राहुल गांधी जो बोलते हैं, उसका फायदा भाजपा उठा लेती है। राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमले से कांग्रेस को फायदा कम नुकसान ज्यादा होता है।

भाजपा का सियासी हमला
भाजपा ने हिमाचल प्रदेश चुनाव में राहुल गांधी के प्रचार न करने पर सवाल खड़े किए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर सियासी हमला किया है। अनुराग ठाकुर ने सवाल किया है कि क्या कांग्रेस ने किसी रणनीति के तहत हिमाचल प्रदेश चुनाव से प्रचार करने से उन्हें दूर रखा है? अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्या राहुल गांधी को चुनाव प्रचार से दूर रखना, एक रणनीति का हिस्सा है?

राहुल गांधी बनाम प्रियंका गांधी
कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान लंबी होती जा रही है। कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच खींचतान की खबरें आ रही हैं। राहुल गांधी के बार -बार असफल होने के बाद प्रियंका गांधी को आगे करने की रणनीति पर अमल किए जाने की बात कही जा रही है।

भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल गांधी
राहुल गांधी ने 7 सितंबर को कन्याकुमारी से 150 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा पर है । राहुल गांधी 12 राज्यों में 3570 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर अगले साल जनवरी में श्रीनगर पहुंचेंगे। वे दो महीनों से यात्रा पर है ।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.