बोले बादल, ‘अब कोई सुरक्षित नहीं’

90

पंजाब में पिछले एक सप्ताह के अंदर छह लोगों की हत्या हो चुकी है। इसको लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि, भगवंत मान सरकार बुरी तरह से फेल रही है। राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है।

बादल ने अपने ट्वीट में 29 मई से 5 जून तक घटे अपराधों का उल्लेख किया है, जिसमें गायक और राजनीतिज्ञ सिद्धू मूसेवाला की जघन्य हत्या के बाद से घटनाओं का उल्लेख है। उन्होंने, लिखा है कि 5 दिनों में 6 हत्याएं हो चुकी हैं। आम आदमी पार्टी के भगवंत मान सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में फेल रही है। राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है।

ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, यमुनोत्री धाम के पास दुर्घटना 

29 मई, 2022 को रैपर और पॉलिटिशन सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई। यह हत्या दिनदहाड़े की गई थी। 30 मई को महिला और पुत्री की पीटकर हत्या हो गई। इसके अलावा 1 जून को बस में डकैत हो गई। 3 जून को एक युवक की पिटाई करके हत्या कर दी गई। 5 जून को एक व्यक्ति का अहमदगढ़ में सिरकाट दिया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.