मुख्यमंत्री के घर का घेराव, पंजाब के मुख्यमंत्री की हो गई पेशी

90

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विपक्ष में रहकर तत्कालीन सीएम अमरिंदर सिंह के घर का घेराव करने के आरोप में चल रहे केस के सिलसिले में शनिवार को चंडीगढ़ की जिला अदालत में पेश हुए।

पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार के कार्यकाल के दौरान 10 जनवरी, 2020 को बिजली के मुद्दे पर विपक्षी पार्टी के रूप में आम आदमी पार्टी ने पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव करना था। इसी दौरान सेक्टर 3 थाने की पुलिस ने आप नेताओं को रोकने का प्रयास किया था। आप नेताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। भगवंत मान समेत अन्यों पर पुलिस ने दंगा करने, हमला करने, पुलिस की ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया था। जानकारी के मुताबिक करीब 800 के अज्ञात कार्यकर्ताओं पर भी यह केस दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़ें – ममता भी नहीं रोक पाई इन ‘अधिकारी’ सांसदों को, आदेश के बाद भी किया मतदान

इसी सिलसिले में भगवंत मान आज चंडीगढ़ जिला अदालत में पहुंचे थे। भगवंत मान समेत मामले में आधा दर्जन से अधिक विधायकों की तरफ से पैरवी करने के लिए पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल सीनियर एडवोकेट अनमोल रतन सिंह सिद्धू पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया कि आज कोर्ट से इनकी नियमित जमानत करवा दी गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.