वीडियो वायरल होने पर नप गए ‘आप’ के फौजा सिंह

जबरन वसूली में ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले कुछ समय से फौजा सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे।

173

ईमानदारी की कसम खाने वाली आम आदमी पार्टी का एक और नेता जबरन वसूली के मामले में नप गया है। यह नेता कोई और नहीं बल्कि फौजा सिंह सरारी हैं। जिनका एक ऑडियो हाल ही में वायरल हुआ था। इस ऑडियो क्लिप में वह ठेकेदारों से जबरन वसूली की बात कह रहे थे। जिसके बाद विपक्षी पार्टियों ने आम आदमी सरकार को घेरा था।

इस्तीफे की बताई ‘यह’ वजह
जबरन वसूली में ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सरारी स्वतंत्रता सेनानी, रक्षा सेवा कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण और बागवानी विभाग संभाल रहे थे। फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफे की वजह निजी कारण बताया है। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि वे पार्टी के वफादार कार्यकर्ता हैं और वफादारी से अपने काम को करते रहेंगे। पिछले कुछ समय से फौजा सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे। पिछले साल सितंबर महीने में उनका एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित तौर पर ठेकेदारों से जबरन वसूली की बात कर रहे थे। जिसके बाद विपक्षी पार्टियों ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को घेरा था।

ये भी पढ़ें- …तो उद्धव और रश्मि ठाकरे उन्हें चप्पल से मारेंगे, संजय राउत पर भड़के नारायण राणे

कैबिनेट में बड़े बदलाव की संभावना
इस्तीफे के बाद अब पंजाब कैबिनेट में बड़ा बदलाव हो सकता है। फौजा सिंह सरारी का पद किसी और को दिया ही जाएगा, इसके अलावा कई मंत्रियो के पद बदल सकते हैं। पंजाब कैबिनेट में नए चेहरों को मौका मिल सकता है। चर्चा यह भी है कि खनन विभाग मीत हेयर को दिया जा सकता है। आज शाम को नए मंत्रियों को शपथ भी दिलाई जा सकती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.