जानिये, जापान के प्रमुख अखबार में छपे प्रधानमंत्री मोदी के लेख में है क्या?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के अपने समकक्ष फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर टोक्यो पहुंचे हैं। उन्होंने ट्वीट किया-हमारी साझेदारी शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए है।

86

जापान के सर्वाधिक लोकप्रिय और अग्रणी समाचार पत्र योमियुरी शिंबुन ने 23 मई के अंक में जापान की यात्रा पर पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आलेख प्रकाशित किया है। यह लेख भारत एवं जापान के 70 वर्षों के रिश्तों और साझीदारी पर केंद्रित है।

जापानी भाषा में छपे इस लेख में प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के लंबे और जीवंत संबंधों पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझीदारी शांति, स्थिरता एवं समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें – बुलडोजर का खौफ, गाजियाबाद में लोग कर रहे हैं ऐसा!

मोदी ने ट्विटर पर कहाः
मोदी ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस लेख में भारत एवं जापान की विशेष मित्रता की यात्रा को रेखांकित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे हैं।

‘हमारी साझेदारी शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए है’
उन्होंने ट्वीट किया-‘हमारी साझेदारी शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए है। मैं 70 गौरवशाली वर्ष पूरे करने वाली हमारी विशेष मित्रता की जड़ें खोज रहा हूं। कोविड-19 महामारी के बाद की दुनिया में भारत-जापान के बीच करीबी सहयोग अहम है। दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम दोनों स्थिर एवं सुरक्षित हिंद-प्रशांत के अहम स्तंभ हैं। मुझे खुशी है कि हम विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर भी निकटता से काम कर रहे हैं।’

पीएम ने अपने पुराने संबंधों को किया याद
प्रधानमंत्री ने कहा-‘ मुझे गुजरात का मुख्यमंत्री होने के दिनों से ही जापान के लोगों के साथ नियमित रूप से संवाद करने का अवसर मिलता रहा है। जापान की विकासात्मक प्रवृत्ति हमेशा प्रशंसनीय रही है। जापान बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी, नवोन्मेष, स्टार्ट-अप समेत कई अहम क्षेत्रों में भारत के साथ भागीदारी कर रहा है।’

प्रधानमंत्री मोदी जापान के अपने समकक्ष फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर टोक्यो पहुंचे हैं। मोदी ने कहा कि वे ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस के साथ द्विपक्षीय बैठक को लेकर उत्साहित हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.