प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘ऐसे’ पहले राजनेता बने… जानें उनके विश्व रिकॉर्ड

नरेंद्र मोदी एक ऐसे राजनेता हैं जिनका कार्य नित नए रिकॉर्ड और नूतनता के प्रख्यात रहा है।

116

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बड़ी उपलब्धि के साथ विश्व के पहले प्रख्यात राजनेता बन गए हैं। ट्विटर पर उनके सात करोड़ फॉलोवर्स हो गए हैं। इसके पहले भी विभिन्न पत्र पत्रिकाओं और रेटिंग एजेंसियां नरेंद्र मोदी की ख्याति पर अपनी महर लगा चुकी हैं।

नरेंद्र मोदी गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए वर्ष 2009 से ट्विटर का उपयोग कर रहे हैं। उस समय उनके एक लाख फॉलोवर्स थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद इसके उपयोग में बढ़ोतरी हुई और फॉलोवर्स भी बढ़े। मोदी के बाद प्रख्यात विभूतियों में ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का क्रम है, जिनके 5 करोड़ 30 फॉलेवर्स हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के 3 करोड़ 90 लाख फॉलोवर्स हैं।

ये भी पढ़ें – 15 अगस्त पर खालिस्तानी षड्यंत्र… पन्नू ने आतंकी मंसूबे पूरे करने के लिए अपनाया ट्रैक्टर आंदोलन

पहले भी दर्ज हैं कई रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम पहले भी रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। जिसमें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शामिल है।

मोनोग्राम वाला सबसे महंगा सूट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना नाम अंकित किया हुआ एक सूट पहना था, जिसे बाद में नीलाम कर दिया गया। इसे गुजरात के एक व्यापारी ने 4.3 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे महंगे सूट के रूप में जगह मिली थी।

3-डी ब्रॉडकास्ट का गिनीज बुक में रिकॉर्ड
गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी का नाम 10 दिसंबर, 2012 को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। मुख्यमंत्री मोदी ने 3-डी तकनीकी के माध्यम से एक साथ 53 स्थानों पर लोगों को 55 मिनट तक संबोधित किया। यह संबोधन 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन तकनीकी के माध्यम से था।

मोदी के जन्मदिन पर दर्ज तीन रिकॉर्ड
17 सितंबर, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 66वें जन्मदिन पर तीन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हुए।

दिव्यांगों द्वारा सबसे अधिक दीप प्रज्वलन
इसमें पहला है, 989 दिव्यांग लोगों द्वारा एक साथ, एक स्थान पर दिये प्रज्जविलत करने का। इसके लिए कम से कम 500 दिव्यांगों को हिस्सा लेना था, जिसके लगभग दोगुने लोगों ने हिस्सा लिया।

सबसे अधिक लोगों के साथ व्हील चेयर लोगो
इसी कार्यक्रम में एक व्हील चेयर लोगो कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 1000 दिव्यांगों ने हिस्सा लिया। यह विश्व में रिकॉर्ड स्थापित करनेवाला सबसे अधिक व्हील चेयर लोगो के रूप में दर्ज हुआ।

रिकॉर्ड 8 घंटे में 600 लोगों को लगाया गया श्रवण यंत्र
तीन नए रिकॉर्डों में से एक रिकॉर्ड बघिर लोगों को श्रवण यंत्र लगाने का भी था। 8 घंटे में 600 लोगों को नि:शुल्क सुनने का यंत्र लगाया गया। इसे विश्व रिकॉर्ड के रूप में स्थान मिला।

ये भी पढ़ें – अब बैंक डूबे या बंद हो, ग्राहक न करें चिंता!

लंबे काल तक प्रधानमंत्री रहनेवाले गैर कांग्रेसी नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज है, जिसके अनुसार वे गैर कांग्रेसी दल के सबसे लंबे कार्यकाल तक सत्ता में रहनेवाले पहले प्रधानमंत्री हैं। इसके पहले यह रिकॉर्ड तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम दर्ज था। अटल बिहार वाजपेयी 2,268 दिन तक प्रधानमंत्री थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.