जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? इन नेताओं से भी कर सकते हैं मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने आबे की हत्या पर गहरा शोक जताते हुए कहा था कि उन्होंने (आबे ने) अपना पूरा जीवन जापान और दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने में समर्पित कर दिया।

98

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 सितंबर को टोक्यो में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने जा सकते हैं।

क्योटो की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी मुलाकात करेंगे।

चुनावी रैली में कर दी गई थी हत्या
8 जुलाई को जापान में एक चुनावी रैली के दौरान आबे (67) को 41 वर्षीय तेत्सुया यामागाी ने गोली मार दी थी। बाद में शिंजो आबे की अस्पताल में मौत हो गई। शिंजो का अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान जा सकते हैं। हालांकि, अभी प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा पर नई दिल्ली या टोक्यो से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

प्रधानमंत्री का ये है कार्यक्रम
खबर के अनुसार, जापान और भारत 8 सितंबर को टोक्यो में अपने विदेश और रक्षा मंत्रियों की टू-प्लस-टू सुरक्षा वार्ता का दूसरा दौर आयोजित करने की भी योजना बना रहे हैं। मोदी ने पिछली बार मई में जापान का दौरा किया था, जब वह क्वाड समूह के शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे।

प्रधानमंत्री ने आबे को बताया था अपना दोस्त
प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने आबे की हत्या पर गहरा शोक जताते हुए कहा था कि उन्होंने (आबे ने) अपना पूरा जीवन जापान और दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने में समर्पित कर दिया। मोदी ने एक ट्वीट में कहा था कि मेरे प्रिय मित्रों में शुमार शिंजो आबे के दुखद निधन से मैं हैरान और दुखी हूं और इसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.