लाल किले से पीएम ने चीन-पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश! जानिये, और क्या बोले मोदी

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम ने कहा कि आज विश्व, भारत को नई दृष्टि से देख रहा है और इस दृष्टि के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं। एक आतंकवादा और दूसरा विस्तारवाद। भारत इन दोनों ही चुनौतियों से लड़ रहा है और सधे हुए तरीके से बड़ी हिम्मत के साथ जवाब दे रहा है।

149

देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया। 8वीं बार देश को संबोधित करते हुए पीएम ने सबका साथ और सबका विकास, सबका विश्वास में अब सबका प्रयास भी जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक कर हमने अपने दुश्मन देशों को नए भारत के उदय का संदेश दिया है। अब उन्हें पता चल गया है कि भारत कड़े फैसले भी ले सकता है।

ये भी पढ़ेंः देश विभाजन का दर्द ऐसे किया जाएगा याद!

88 मिनट में क्या कुछ बोले पीएम

  • 21वीं सदी में भारत के सपनों और अकांक्षाओं को पूरा करने से कोई भी बाधा रोक नहीं सकती। हमारी ताकत हमारी जीवटता है, हमारी ताकत हमारी एकजुटता है। हमारी प्राणशक्ति, राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम की भावना है।
  • आज विश्व, भारत को नई दृष्टि से देख रहा है और इस दृष्टि के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं। एक आतंकवादा और दूसरा विस्तारवाद। भारत इन दोनों ही चुनौतियों से लड़ रहा है और सधे हुए तरीके से बड़ी हिम्मत के साथ जवाब दे रहा है।
  • धारा 370 को हटाने का ऐतिहासिक फैसला हो, देश को टैक्स के जाल से मुक्ति दिलाने वाली व्यवस्था-जीएसटी हो, हमारे फौजी साथियों के लिए वन रैंक वन पेंशन हो, या फि रामजन्मभूमि केस का शांतिपूर्ण समाधान हो,ये सब हमने बीते कुछ वर्षों में सच साबित किया है।
  • त्रिपुरा में दशकों बाद ब्रू रियांग समझौता होना हो, ओबीसी आरक्षण को संवैधानिक दर्जा देना हो, या फिर जम्मू-कश्मीर में आजादी के बाद पहली बार हुए बीडीसी और डीडीसी चुनाव हो, भारत अपनी संकल्पशक्ति लगातार सिद्ध कर रहा है।
  • ये देश के लिए गौरव की बात है कि शिक्षा हो या खेल हो, बोर्डस के परिणाम हों या ओलंपिक का मेडल, हमारी बेटियां आज अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रही हैं। आज मैं एक खुशी देशवासियों से साझा कर रहा हूं। मुझे लाखों बेटियों के संदेश मिलते थे कि वो भी सैनिक स्कूल में पढ़ना चाहती हैं। उनके लिए सैनिक स्कूल के दरवाजे खोले जाएं। आज भारत की बेटियां अपना स्पेस लेने के लिए बेताब हैं।
  • हमारे खिलाड़ियों के सम्मान में आइए कुछ पल तालियां बजाकर उनका सम्मान करें। भारत के खेलों का सम्मान, भारत की युवा पीढ़ी का सम्मान, भारत को गौरव दिलाने वालों को सम्मान।
  • देश ने संकल्प लिया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह में 75वंदेभारत ट्रेनें देश के हर कोने को आपस में जोड़ेंगी। आज तेजी से नए एयरफोर्स का निर्माण हो रहा है, उड़ान योजना दूर-दराज के इलाकों को जोड़ रही है।
  • कोरोना महामारी में हमारे डॉक्टर, हमारे नर्सेस, हमारे पैरामेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी, वैक्सीन बनाने में जुटे वैज्ञानिक और सेवा में जुटे नागरिक सभी वंदन के अधिकारी हैं।
  • आजादी का अमृत महोत्व, 75वां स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी और विश्व भर में भारत के लोकतंत्र को प्रेम करने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.