डॉ. भीमराव अंबेडकर को देश ने किया याद, पीएम मोदी सहित इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. अम्बेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता हैं। मरणोपरांत उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

244

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 6 दिसंबर को पुण्यतिथि मनाई गई। डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, ओम बिरला, बसपा प्रमुख मायावती, योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

डॉ. अंबेडकर के प्रयासों को भुलाया नहीं जा सकता
महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर कहा कि महापरिनिर्वाण दिवस पर, मैं डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि देता हूं और हमारे राष्ट्र के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को याद करता हूं। उनके संघर्षों ने लाखों लोगों को उम्मीद दी और भारत को इतना व्यापक संविधान देने के उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

ये भी पढ़ें- गुजरात विधानसभा चुनाव 2022ः एक्जिट पोल में पूर्ण बहुमत से भाजपा की वापसी, अन्य पार्टियो का क्या रहेगा हाल? जानिये, इस खबर में

‘उनका संदेश न्याय के लिए करता है प्रेरित’ 
वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने ट्विटर पर अंबेडकर की तस्वीर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर को मेरी श्रद्धांजलि। उनका जीवन और उनका संदेश हमें सभी के लिए न्याय के लिए प्रयास करने के लिए हर रोज प्रेरित करता है। जय भीम।

डॉ. अम्बेडकर के बारे में
डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता कहा जाता है। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म एमपी के महू में 14 अप्रैल, 1891 को हुआ था। अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। डॉ. अम्बेडकर की मृत्यु 6 दिसंबर 1956 को हुई थी। मरणोपरांत उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.