लक्षद्वीप में प्रशासक का विरोध सियासी तो नहीं?

लक्षद्वीप पर पहले प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति प्रशासक के रूप में की जाती थी। लेकिन पिछले दो टर्म से इस क्रम में बदलाव किया गया है। नए प्रशासक इस द्वीप के सामरिक महत्व को लेकर कदम उठा रहे हैं। इसी के अनुरूप नए नियमों को लागू करने की प्रक्रिया भी चल रही है।

113

भारत के दक्षिणी छोर पर छोटे-छोटे द्वीपों पर बसा है लक्षद्वीप। प्राकृतिक सौंदर्य और हरियाली के लिए प्रसिद्ध यह द्वीप इन दिनों सोशियल मिडिया पर विरोध के कारण चर्चा में है। यहां के स्थानीय लोग नवनियुक्त प्रशासक प्रफुल्ल खोडा पटेल को हटाने की मांग कर रहे हैं। इस विरोध के पीछे का कारण राजनीतिक तो नहीं इस पर भी चर्चा दोरों से शुरू है।

लक्षद्वीप इन दिनों लक्षद्वीप डेवलपमेंट अथॉरिटी रेग्यूलेशन, 2021 के नाम पर अशांत है। यहां का एक वर्ग नवनियुक्त प्रशासक प्रफुल्ल खोडा पटेल को वापस बुलाने की मांग कर रह हैं। इस विषय में राज्यसभा सांसद एलामारम करीम ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है। इस पत्र में प्रशासक पर जनविरोधी नियम लागू करने का आरोप लगाया गया है। जबकि प्रशासक इस प्राकृतिक छटा से समृद्ध द्वीप को पर्यटन स्थल बनाने के प्रयत्न में हैं। यह द्वीप भारत की सामरिक सुरक्षा के लिए अति महत्पूर्ण है। 93 प्रतिशत मुस्लिम बहुल जनसंख्या का न्यायक्षेत्र केरल उच्च न्यायालय के अंतर्गत आता है। यहां की भाषा भी मलयालम और मोह्हे है। जनसंख्या के लिहाज और केरल के वर्चस्व के कारण यहां भाजपा का विरोध होना बहुत स्वाभाविक माना जा रहा है। इसलिए कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां इस विरोध में साथ दे रही हैं।

ये भी पढ़ें – किसान यूनियन आंदोलन: तो क्या भीड़ का इंसाफ चाहते हैं नेता?

विरोध के ये बताए गए कारण

  • लक्षद्वीप का विकास नियोजन अधिकार लक्षद्वीप डेवलपमेंट अथॉरिटी रेग्यूलेशन, 2021 के लागू होने से एलडीए (लक्षद्वीप डेवलपमेंट अथॉरिटी) के पास
  • इसके लागू होने से स्थानीय लोगों को विकास कार्यों के लिए लेनी होगी अनुमति
  • एनिमल प्रिजर्वेशन एक्ट के अंतर्गत सभी द्वीपों पर जानवरों के वध और गौमांस पर रोक
  • अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के लिए गुंडा एक्ट लागू करना
  • लक्षद्वीप में कोविड 19 संक्रमण की बढ़ोतरी में नियमों में शिथिलता लाना
  • समुद्र किनारे बसे अवैध निर्माणों को कोस्ट गार्ड एक्ट के अंतर्गत तोड़ना

लक्षद्वीप क्या है?

  • 32 वर्ग किलोमीटर में विस्तार
  • 17 निर्जन द्वीप, चार नवगठित आइलेट, 5 लगमग्न रीफ और 10 आबादीवाले द्वीपों का समूह
  • 1956 में बनाया गया केंद्र शासित प्रदेश
  • जनसंख्या 64,429 जिसमें से 93 प्रतिशत जनसंख्या सुन्नी मुस्लिम

कौन हैं प्रशासक?

  • दादरा और नगरहवेली के प्रशासक रहे प्रफुल्ल खोडा पटेल ने 5 दिसंबर, 2020 को लक्षद्वीप के प्रशासक का कार्यभार संभाला
  • वे गुजरात में 2007 से हिम्मत नगर से विधायक थे
  • नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्रित्व काल में रह चुके हैं प्रदेश के गृह मंत्री
  • दादरा नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर की आत्महत्या में आया था नाम

ये भी पढ़ें – यास का खौफः मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में शाह ने दी ये सलाह

इन कार्रवाइयों से विरोध

  • लक्षद्वीप में पहुंचने के बाद प्रफुल्ल पटेल ने संदेहास्पद विदेशी जहाजों के आगमन पर लगा दी रोक है। देश की सुरक्षा को लेकर खुफिया ब्यूरो चेतावनी देता रहा है।
  • वर्ष 2019 में श्रीलंका से 15 आईएसआईएस आतंकियों के प्रवेश की थी खुफिया जानकारी
  • मिनिकॉय द्वीप से 3,000 करोड़ रुपए का मादक पदार्थ, 5 एके 47 राइफल और 1,000 जिंदा कारतूस किया गया बरामद
  • कोस्ट गार्ड एक्ट का उल्लंघन करके बने निर्माणों पर कार्रवाई
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.