फ्रांस जाएंगे पीएम मोदी, बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर होंगे शामिल

पीएम मोदी बैस्टिल डे परेड में बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शामिल होने फ्रांस जाएंगे। उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

244

भारत (India) और फ्रांस (France) के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होते जा रहे हैं। अब खबर आई है कि प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) जुलाई में फ्रांस के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह फ्रांस की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी सैन्य परेड बैस्टिल डे परेड (Bastille Day Parade) में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। परेड में भारतीय सेना की एक टुकड़ी भी शामिल होगी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (President Emmanuel Macron) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 जुलाई को पेरिस में अतिथि के रूप में इस वर्ष के बैस्टिल डे परेड में शामिल होने के निमंत्रण को स्वीकार करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें- फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं यह देखकर हैरान हूं…

भारत और फ्रांस के सामरिक संबंधों के 25 साल पूरे हो रहे हैं। यही वजह है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हर साल 14 जुलाई को होने वाले बैस्टिल डे परेड में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था, जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है।

दोनों देशों के बीच सामरिक संबंधों के इस चरण के पूरा होने के मौके पर फ्रांस की इस सैन्य परेड में भारतीय सुरक्षा बलों की टुकड़ी भी शामिल होगी। भारत और फ्रांस रणनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं और पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा दोनों देशों के संबंधों के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

देखें यह वीडियो- जानिए क्यों, पीएम मोदी ने अपने भाषण में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का जिक्र किया

बैस्टिल डे क्या है?
फ्रांस में 14 जुलाई, 1789 को लोगों ने बैस्टिल (राजशाही से जुड़े) पर हमला किया। इसके बाद फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत हुई। इसी वजह से इस दिन को फ्रांस के इतिहास में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। तब से इसे यहां राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.