संविधान दिवस समारोह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को लेकर कही यह बात

आज देश के गरीब और महिलाएं सशक्त हैं। देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और इसकी मजबूत वैश्विक छवि के चलते ही दुनिया आज हमें बड़ी उम्मीदों के साथ देख रही है।

109

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘देश के हर एक युवा को संविधान के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसके बारे में जानकारी होने के बाद उनके मन में उठने वाले कई सवालों के जवाब उन्हें खुद ही मिल जाएंगे।’

ये भी पढ़ें- गुजरात चुनाव 2022ः केंद्रीय मंत्री शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल गांधी पर कसा ऐसा तंज

भारत की ओर बड़ी उम्मीद से देख रही दुनिया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज देश के गरीब और महिलाएं सशक्त हैं। भारत आज तमाम मुश्किलों को पीछे छोड़ आगे बढ़ रहा है। भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और इसकी मजबूत वैश्विक छवि के चलते दुनिया आज हमें बड़ी उम्मीदों के साथ देख रही है। इसके पीछे सबसे बड़ी ताकत हमारा संविधान ही है। पीएम ने कहा, ‘1949 में आज ही के दिन स्वतंत्र भारत ने अपने लिए एक नई भविष्य की नीव डाली थी। इस बार का संविधान दिवस इसलिए भी विशेष है, क्योंकि भारत ने अपने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं।’

ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के तहत की नई पहल की शुरुआत 
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में ई-कोर्ट परियोजना के तहत कई नई पहल की शुरुआत की। पीएम द्वारा शुरू की गई पहलों में वर्चुअल जस्टिस क्लॉक, जस्टिस मोबाइल ऐप 2.0, डिजिटल कोर्ट और एस3डब्ल्यूएएस वेबसाइट शामिल हैं। ई-पहल के बारे में जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘समय पर न्याय के लिए, न्यायपालिका सभी के लिए न्याय की आसानी सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठा रही है। यह परियोजना अदालतों की आईसीटी सक्षमता के माध्यम से वादियों, वकीलों और न्यायपालिका को सेवाएं प्रदान करने का एक प्रयास है।’

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.