हार्दिक स्वागत! भाजपा में शामिल होने के बाद पाटीदार नेता ने प्रधानमंत्री के लिए कही ये बात

हार्दिक पटेल आखिरकार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। गांधीनगर, भाजपा मुख्यालय में वे भाजपा में शामिल हो गए।

113

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल आखिरकार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। हाथ झटककर उन्होंने कमल धारण कर लिया और भगवा टोपी पहन ली।

गांधीनगर, भाजपा मुख्यालय में हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील ने उन्हें सदस्यता दिलाई। उनके साथ पाटीदार आंदोलन के कई समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के बाद हार्दिक पटेल का सुर बदला हुआ दिखा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि वे पार्टी में छोटा सिपाही बनकर काम करेंगे। उन्होंने पिछले महीने कांग्रेस पार्टी से त्याग पत्र दे दिया था।

हार्दिक पटेल ने किया ट्वीट
हार्दिक ने अपने ट्वीट में लिखा, “राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित और समाजहित की भावनाओं से साथ आज से नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहा हूं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य छोटा-सा सिपाही बनकर काम करूंगा।”

हार्दिक ने कहा कि उन्हें पार्टी में पद का कोई लालच नहीं है और वे सेवा भाव से समाजहित में काम करेंगे। पाटीदार नेता ने कहा कि कांग्रेस को भी मैंने काम मांगते हुए छोड़ा। भाजपा से भी भी काम करने के लिए जुड़ा हूं। पद और स्थान की चिंता कमजोर लोग करते हैं। मजबूत लोग कभी इसकी परवाह नहीं करते हैं।

मोदी को बताया विश्व का गौरव
उन्होंने नरेंद्र मोदी को विश्व का गौरव बताते हुए कि अब गुजरात में कांग्रेस नेता विहीन हो गई है। उन्होंने कहा कि वे 10 दिन में एक कार्यक्रम चलाकर कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल करने की कोशिश करेंगे।

हार्दिक पटेल का राजनैतिक करिअर

  • हार्दिक पटेल गुजरात के दबंग पाटीदार नेता माने जाते हैं।
  • उन्होंने अपने राजनीति की शुरुआत 2015 में की थी। तब उन्होंने गुजरात पाटीदार आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व किया था।
  • पटेल की मांग थी कि पाटीदार समाज को ओबीसी का दर्जा दिया जाए।
  • उस समय की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल की सरकार मुश्किल में पड़ गई थी।
  • 2016 में आनंदीबेन को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पडी थी।
  • 2017 में हार्दिक पटेल विधानसभा चुनाव में काफी सक्रिय रहे थे।
  • 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान पटेल राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
  • पिछले काफी दिनों से वे कांग्रेस में उपेक्षा का आरोप लगाते रहे हैं।
  • मई 2022 में उन्होंने काग्रेस छोड़ने की घोषणा कर दी।
  • 2 जून 2022 को वे भाजपा में शामिल हो गए हैं।
  • 2022 में होने वाले चुनाव में उन्हें भाजपा द्वारा टिकट दिए जाने की पूरी संभावना है।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.