Pakistani Citizen in Maharashtra: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने 27 अप्रैल (रविवार) को पुणे (Pune) में कहा कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में रह रहे 5023 पाकिस्तानी नागरिकों (5023 Pakistani citizens) को आज रात तक बाहर निकाल दिया जाएगा। इन सभी पाकिस्तानियों को महाराष्ट्र से बाहर निकालने की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर जारी है।
गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के कुल 48 शहरों में कुल 5023 पाकिस्तानी नागरिक पाए गए हैं। सबसे अधिक 2,458 पाकिस्तानी नागपुर शहर में और 1,106 पाकिस्तानी नागरिक ठाणे शहर में पाए गए हैं। जबकि मुंबई में 14 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। महाराष्ट्र में रह रहे इन पाकिस्तानियों में से केवल 51 पाकिस्तानियों के पास ही वैध दस्तावेज प्राप्त हुए हैं।
Pune, Maharashtra: CM Devendra Fadnavis says, “As the Home Minister, I want to clarify that the news circulating about 107 missing Pakistani citizens is not true. First of all, such news should not be spread. Secondly, not a single Pakistani citizen is missing; all have been… pic.twitter.com/aXkTdGBWWB
— IANS (@ians_india) April 27, 2025
यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: बिलावल भुट्टो के बयान पर हरदीप पुरी का करारा जवाब, ‘वह कहां कूदेंगे…’
107 लापता
चौंकाने वाली बात यह है कि महाराष्ट्र आए 107 पाकिस्तानी नागरिक लापता हैं। बताया गया कि पुलिस या अन्य संस्थाएं 107 पाकिस्तानियों का कोई पता नहीं लगाया जा सका। हालांकि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस इसे नकार दिया है। उन्हाेंने कहा कि मैं गृह मंत्री के तौर पर आपसे कह रहा हूं कि इस बारे में झूठी खबरें न फैलाएं। एक भी पाकिस्तानी नागरिक लापता नहीं था।
यह भी पढ़ें- Mann Ki Baat: पीएम मोदी का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश, “आतंक के आका कश्मीर…”
बाहर निकालने की व्यवस्था
सभी पाकिस्तानी मिल गये हैं। सभी को बाहर निकालने की व्यवस्था कर दी गई है। राज्य में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं बचेगा। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि सभी को आज शाम या कल तक वापस भेज दिया जाएगा।
यह वीडियो भी देखें-
Join Our WhatsApp Community