Parliamentary delegation: पाकिस्तान बन गया है जनरल्स की दुकान, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ऐसा क्यों कहा?

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, कि पीओके में लोगों के साथ किस तरह का दुर्व्यवहार हो रहा है, क्या आप जानते हैं? वे भारत में आने के लिए रो रहे हैं। बलूचिस्तान में महिलाओं के साथ सबसे बर्बर व्यवहार किया जा रहा है।

86

Parliamentary delegation: पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद(Former Union Minister and MP Ravi Shankar Prasad) भारत(India) के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के नेता के रूप में यूरोप के 6 देश; फ्रांस, इटली, डेनमार्क, इंग्लैंड, बेल्जियम और जर्मनी के दौरे(Visits to France, Italy, Denmark, England, Belgium and Germany) पर 25 मई से 7 जून तक है। रवि शंकर प्रसाद के नेतृत्व(Led by Ravi Shankar Prasad) में 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल फ्रांस, इटली, डेनमार्क का दौरा पूरा करने के बाद लंदन पहुंचा। लंदन में अपने प्रथम दिन पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मध्य लंदन मे हजारों की संख्या में उपस्थित भारतीय प्रवासियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की और आतंकवाद के खिलाफ भारत के अडिग रुख(India’s firm stand against terrorism) से अवगत कराया।

लंदन के इंडिया हाउस की बात
प्रसाद ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के अपने सहयोगियों के साथ लंदन के इंडिया हाउस में हजारों की संख्या में उपस्थित जीवंत और विविध भारतीय प्रवासियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की और आतंकवाद के खिलाफ भारत के अडिग रुख से अवगत कराया, दुखद पहलगाम हमले पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त, श्री प्रसाद ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी, जिसमें आतंकवाद के सभी रूपों का मुकाबला करने की भारत की दृढ़ नीति को रेखांकित किया। हमने आतंकवाद का निर्णायक रूप से मुकाबला करने के लिए भारत के एकजुट रुख और अडिग प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि आतंकवाद के किसी भी कृत्य को पूरी दृढ़ता के साथ दंडित किया जाएगा।

पहलगाम हमला भारत की शांति और विकास को बाधित करने वाला
भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए रविशंकर ने कहा अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को शांति और विकास को बाधित करने की साज़िश बताया। उन्होंने कहा कि भारत की प्रतिक्रिया “ऑपरेशन सिंदूर” का उद्देश्य पाकिस्तान समर्थित आतंकी शिविरों को समाप्त करना था। भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन निर्दोष भारतीयों की हत्या की कीमत आतंकियों को चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद और सरकारी तंत्र एक साथ हैं, इसलिए हर आतंकी घटना को युद्ध के रूप में देखा जाएगा। प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की।

पाकिस्तान जनरल की दुकान
 प्रसाद ने कहा, “पीओके में लोगों के साथ किस तरह का दुर्व्यवहार हो रहा है, क्या आप जानते हैं? वे भारत में आने के लिए रो रहे हैं। बलूचिस्तान में महिलाओं के साथ सबसे बर्बर व्यवहार किया जा रहा है। पाकिस्तान आज बहुत परेशान है। हमने चार पारंपरिक युद्ध लड़े, इनमें से कोई भी भारत ने शुरू नहीं किया, हमने केवल जवाब दिया और पाकिस्तान सभी युद्ध हार गया। ‘जिन्ना ने पाकिस्तान बनाया, वह जनरल की दुकान बन गई।” रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, समिक भट्टाचार्य, शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस सांसद गुलाम अली खटाना और अमर सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर और राजदूत पंकज सरन शामिल हैं।

T Raja Singh: बुलेटप्रूफ वाहन का पर चलें, सुरक्षा रक्षकों को अपने साथ रखें! जानिये, पुलिस ने भाजपा विधायक को क्यों जारी किया ये नोटिस

डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि
प्रतिनिधि मंडल ने अंबेडकर संग्रहालय में डॉ. अंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि इस ऐतिहासिक भवन में आकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, जहाँ डॉ. अंबेडकर दो वर्षों तक रहे थे। भारत सरकार ने इस महत्वपूर्ण आवास को अधिग्रहित कर संरक्षित किया है, जिसका अब भारतीय उच्चायोग द्वारा सावधानीपूर्वक रखरखाव किया जाता है। हमने पुष्प अर्पित करके इस महान भारतीय नेता और श्रद्धेय सुधारक को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि डॉ. अंबेडकर के जीवन और कार्य से जुड़े सभी 5 स्थलों को ‘स्मृति स्थल’ के रूप में संरक्षित किया गया है, जो उनकी स्थायी विरासत को दर्शाता है। इसके अलावा, हमने आतंकवाद के सभी रूपों का मुकाबला करने के लिए भारतीय लोकतंत्र की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.