विपक्ष को इसलिए ईडी को कहना चाहिए धन्यवाद, प्रधानमंत्री ने कसा तंज

पीएम मोदी ने कहा कि अगर विपक्षी चुनाव हार गए तो वे ईवीएम और चुनाव आयोग को दोष देंगे। अगर न्यायाल ने उनके खिलाफ फैसला सुनाया, तो न्यायालय को दोषी ठहराएंगे।

107

लोकसभा में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश की जनता के अच्छा सहयोग मिलने के बाद कांग्रेस देश को पीछे ले गई। हर भारतीय को मालूम है कि 2014 से पहले का दशक लॉस्ट डिकेड के नाम से जाना जाता है, लेकिन 2030 का भारत गेन डिकेड के नाम से जाना जाएगा। लोकतंत्र में आलोचना का बहुत महत्व है। भारत में लोकतंत्र बहुत महत्वपूर्ण है और लोकतंत्र में आलोचना होनी ही चाहिए। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आलोचना शुद्धि यज्ञ का काम करती है। लेकिन, विरोधियों ने इस दौरान ज्यादा मेहनत नहीं की। आरोप-प्रत्यारोप में नौ साल बर्बाद हो गए। उन्होंने बिना आरोप-प्रत्यारोप के कोई काम नहीं किया।

विपक्ष पर हमला
मोदी ने आगे कहा कि अगर विपक्षी चुनाव हार गए तो वे ईवीएम और चुनाव आयोग को दोष देंगे। अगर न्यायाल ने उनके खिलाफ फैसला सुनाया, तो न्यायालय को दोषी ठहराएंगे। भ्रष्टाचार की जांच हो तो जांच एजेंसियों पर आरोप लगाएंगे। सेना ने शौर्य दिखाया तो सेना पर दोष मढ़ा जाएगा। जब भी देश के विकास की खबरें आती हैं, दुनिया की बड़ी-बड़ी संस्थाएं देश का नाम लेती हैं, लेकिन विपक्ष इसकी जरुरत नहीं समझता। चुनाव में उनकी हार हुई, लेकिन वे कभी साथ नहीं आए। लेकिन ईडी की वजह से यह सब एक साथ हो गए। इसलिए उन्हें ईडी का धन्यवाद कहना चाहिए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.