भारत का इस क्षेत्र में विश्व ने माना लोहा, कीर्तिमान दर्ज! जानें खबर

सड़क निर्माण में भारत ने नया कीर्तिमान प्राप्त किया है। इसमें पिछले 6 वर्षों में 44 हजार किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है।

79

देश को गौरवान्वित करनेवाली तीन खबरें अबकी केंद्र सरकार की ओर से सामने आई हैं। जिसमें एक माह में दो सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है, वह भी सबसे तीव्र गति से।

ऊंची नीची सड़कों पर ढंगलाती गाड़ियां और ठोकर खाते पैर आम जनजवीन का हिस्सा हैं। लेकिन केंद्र सरकार के नए संसाधन विकास कार्यक्रम के अनुरूप देश को ऐसी सड़कें मिली हैं। जो विश्व में कीर्ति का विषय हैं। इसके लिए देश का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

  • 2.5 किलोमीटर दूरी की 4 लेन वाली सड़क
  • 25 किलोमीटर की सिंगल लेन सोलापुर-बीजापुर सड़क

इन सड़कों का निर्माण 24 घंटे में किया गया है। जिसे वैश्विक रिकॉर्ड का पंजीकरण करनेवाली संस्था ने मान्यता देते हुए इसे नए विश्व कीर्तिमान की श्रेणी में सम्मिलित किया है।

21वीं सदी की राजनीति प्रगतिशील

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि, 21वीं सदी की राजनीति प्रगति पर आधारित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें एक मिशन दिया है भारत को आत्मनिर्भर बनाने और पांच ट्रीलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का। मुझ पर सड़क निर्माण की जिम्मेदारी है, पांच वर्षों में हमें 111 लाख करोड़ रुपए का संसाधन निर्माण करना है।

ये भी है उपलब्धि

केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सूचित किया है कि, मंत्रालय ने वर्ष 2020-21 में प्रतिदिन 37 किलोमीटर राजमार्ग निर्माण करके एक मील का पत्थर छुआ है। पिछले सात वर्षों में राष्ट्रीय राजमार्ग में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल 2014 तक 91,287 किलोमीटर लंबा राजमार्ग 20 मार्च, 2021 को 1,37,625 किलोमीटर तक पहुंच गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.