न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री देंगी इस्तीफा, बताई यह वजह

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि मेरे इस्तीफे की कोई गोपनीय वजह नहीं है, लेकिन जितना समय वे दे सकती थीं, उन्होंने दिया।

112

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न अगले माह अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। जैसिंडा सात फरवरी को लेबर पार्टी की प्रमुख का पद भी छोड़ेंगी। पार्टी रिट्रीट के दौरान उन्होंने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनके पास अब इस पद पर बने रहकर जिम्मेदारी निभाने के लिए शक्ति नहीं बची है।

नहीं लड़ेंगी आगामी चुनाव
इस साल अक्टूबर में न्यूजीलैंड में चुनाव होने वाले हैं और जैसिंडा ने घोषणा की है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने छह साल के अपने कार्यकाल को चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उनके इस्तीफे की कोई गोपनीय वजह नहीं है, लेकिन जितना समय वे दे सकती थीं, उन्होंने दिया। उन्होंने कहा कि सात फरवरी से उनका इस्तीफा प्रभावी हो जाएगा। जैसिंडा ने कहा कि अगला आम चुनाव 14 अक्टूबर को होगा। इस चुनाव में न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी के जीतने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी का मुंबई दौरा, घर से निकलने से पहले जानें ट्रैफिक व्यवस्था का हाल

प्रधानमंत्री बनने वाली सबसे कम उम्र की पहली महिला
उन्होंने कहा कि 14 अक्टूबर तक वह एक निर्वाचक सांसद के रूप में बनी रहेंगी। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हम अगला चुनाव भी जीतेंगे, लेकिन मैं अब इस पद से इस्तीफे का ऐलान करती हूं, जो सात फरवरी से प्रभावी हो जाएगा। जैसिंडा ने 2017 में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री बनीं। 37 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाली जैसिंडा सबसे कम उम्र में इस पद पर पहुंचने वाली महिला हैं। अपने कार्यकाल के दौरान कोरोना सहित तमाम चुनौतियों से उन्होंने जिस रह मुकाबला किया, वे जल्द ही लोकप्रिय शख्सियत के रूप में उभरीं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.