कौन बनेगा महाराष्ट्र का नया राज्यपाल? इन नामों पर चर्चा

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की एक अहम बैठक हुई थी। सूत्रों का कहना है कि बैठक में महाराष्ट्र समेत चार राज्यों के राज्यपालों के नाम पर चर्चा हुई।

105

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज और सावित्रीबाई फुले को लेकर दिया गया विवादित बयान ह अब शांत हो गया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की ओर से यह जानकारी सामने आ रही है कि आगामी चुनाव से पहले उनके विदाई की तैयारी चल रही है। उनकी जगह दो वरिष्ठ नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की एक अहम बैठक हुई थी। सूत्रों का कहना है कि बैठक में महाराष्ट्र समेत चार राज्यों के राज्यपालों के नाम पर चर्चा हुई। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के नाम पर चर्चा हुई।

एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सुमित्रा महाजन ने बयान दिया था कि वे महाराष्ट्र की दोस्त बनना चाहेंगी। इसलिए उनके राज्यपाल बनाए जाने की खूब चर्चा है। हालांकि राज्यपाल पद की दौड़ में येदियुरप्पा का नाम आगे चल रहा है। पिछले कुछ वर्षों में महाराष्ट्र की राजनीति की अस्थिरता को देखते हुए राज्यपाल के पद पर किसी वरिष्ठ राजनेता का होना फायदेमंद हो सकता है। इस परिस्थिति में येदियुरप्पा का पलड़ा भारी है।

ओम माथुर भी रेस में
बीजेपी के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर भी महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की दौड़ में हैं। वर्तमान में, वे राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य हैं। इससे पहले राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे माथुर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का  भरोसेमंद माना जाता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.