नेताजी की 125वीं जयंतीः सोशल मीडिया पर उनकी देशभक्ति और त्याग को इस तरह किया जा रहा है याद

महान स्वतंत्रतास सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। क्या आम, क्या खास, सभी उनकी देशभक्ति और त्याग को याद कर उन्हें आदरांजलि दे रहे हैं।

99

देश ही नहीं विदेशों में भी महान स्वतंत्रतास सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। क्या आम, क्या खास सभी उनकी देशभक्ति और त्याग को याद कर उन्हें आदरांजलि दे रहे हैं। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के साथ ही देश के अन्य नेताओं ने भी उनकी महानता और देशभक्ति को याद करते हुए उन्हें नमन कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके प्रति आदरांलि व्यक्त करने वाले लोग भी तरह-तरह से उनकी देशभक्ति और त्याग को याद कर रहे हैं।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नेताजी की जयंती पर उनके द्वारा स्वंत्रता प्राप्त करने के लिए स्थापित आजाद हिंद फौज को याद करते हुए उनके प्रति अपनी आदरांजलि व्यक्त की है।

आनंद रंगनाथन नामक अकाउंट यूजर ने नेताजी की जयंती से गणतंत्र दिवस मानए जाने के सरकार के निर्णय को सही ठहराया है।

पूर्ल क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने नेताजी के प्रति अपनी आदरांजलि व्यक्त की है।

नोना बब्बर नामक यूजर ने इस अवसर पर लोगों से देशहित में काम करने की अपील की है।

अंश नामक यूजर ने उनके बलिदान और त्याग को याद करते हुए उनका नमन किया है।

कमल जैन ने कहा है की स्वतंत्रता दी नहीं गई, ली गई। वह नेताजी जैस देश के सपूतों के कारण संभव हो पाया।

दिप्तो करमकर ने नेताजी को देश का बहुादुर बेटा बताते हुए उनके प्रति आदरांजलि अर्पित की है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.