इस स्थिति में गिर जाएगी शिंदे-फडणवीस सरकार, राकांपा नेता ने किया दावा

महाराष्ट्र में शिंदे-फडणवीस सरकार आने के बाद से महाविकास आघाड़ी लगातार इसकी आलोचना कर रही है।

85

एकनाथ शिंदे ने 40 विधायकों के साथ अलग गुट बनाया और महाराष्ट्र में भाजपा के साथ आकर सत्ता परिवर्तन कर दिया। शिंदे-फडणवीस सरकार आने के बाद से महाविकास आघाड़ी लगातार इसकी आलोचना कर रही है। दावा किया जा रहा है कि कई कारणों से शिंदे गुट में नाराजगी है। फिलहाल पिछले कुछ दिनों से विपक्ष द्वारा कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार की लगातार आलोचना की जा रही है। अब अब्दुल सत्तार ने सीधे तौर पर शिंदे गुट पर नाराजगी जाहिर की है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक एकनाथ खडसे का दावा है कि इस नाराजगी के कारण शिंदे गुट बेचैन हो गया है और यह सरकार गिर सकती है।

सरकार का भविष्य न्यायालय के फैसले पर निर्भर
एकनाथ खड़से ने दावा किया है कि शिंदे-फडणवीस सरकार के विधायकों में बड़ी बेचैनी है। अब्दुल सत्तार ने खुद कहा है कि पार्टी में एक दूसरे की कमियां ढूंढ़ी जा रही हैं। उनके ऊपर कोर्ट के फैसले की तलवार अभी भी लटकी हुई है। इस सरकार का भविष्य कोर्ट के फैसले पर निर्भर करता है। एकनाथ खडसे ने दावा किया है कि अगर ऐसी स्थिति में मतभेद बढ़ा तो यह सरकार गिर सकती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.