पड़ोसी देश में आटा महंगा होने से दिग्विजय परेशान, नरोत्तम मिश्रा का पलटवार

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ हाथ जोड़े खड़े हैं, पूजा पाठ कर रहे हैं। इससे अच्छे दिन और क्या आएंगे?

136

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा है कि दिग्विजय सिंह न किसी के भाई हैं, न किसी की जान हैं। वे पड़ोसी देश में आटा महंगा होने से परेशान हैं। दिग्विजय सिंह एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए ये सब बोलते रहते हैं।

दिग्विजय ने पत्थरबाजों को बताया निर्दोष
दरअसल, दिग्विजय सिंह ने सोमवार को त्योहारों पर पत्थरबाजी और दंगों को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने ट्वीट किया था कि यदि आप देखें तो रामनवमीं के जुलूस पर सभी प्रदेशों में घटना एक प्रकार की ही थी। जुलूस पर पत्थर फेंका गया और पत्थरबाजी शुरू। दंगा भड़क गया। यह पत्थरबाजी कौन करता है? पता नहीं, लेकिन पकड़े जाते हैं एक ही वर्ग के निर्दोष बच्चे।

ये भी पढ़ें- महागठबंधन सरकार में बढ़ा अपराध, नित्यानंद राय बोले नीतीश बन रहे अपने मुंह मियां मिट्ठू

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इसी को लेकर दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह एक ही वर्ग के लोगों को खुद ही पत्थरबाज बता रहे हैं। दिग्विजय सिंह सीसीटीवी फुटेज आ गए हैं। पुलिस, कानून, संविधान आप सब पर सवाल उठा रहे हैं? एक वर्ग विशेष पर नजरें इनायत करने के लिए आप ये सब बोलते रहते हैं। पाकिस्तान में मचे त्राहिमाम से इनकी पीड़ा समझ आती है कि ये कितने ज्यादा पीड़ित होकर इस तरह के बयान दे रहे हैं।

चुनाव के समय भगवान क्यों आते याद
इस दौरान डॉ. मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ हाथ जोड़े खड़े हैं, पूजा पाठ कर रहे हैं। इससे अच्छे दिन और क्या आएंगे? हमें उनकी धार्मिक आस्था पर आपत्ति नहीं, लेकिन इस बात पर जरूर आपत्ति है कि इन्हें चुनाव के समय ही भगवान क्यों याद आते हैं। चुनाव के वक्त ही हनुमान भक्त क्यों हो जाते हैं। विज्ञापन देते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.