महाराष्ट्र में कब होंगे महानगरपालिकाओं के चुनाव? फडणवीस ने दिए ये संकेत

मुंबई सहित कई महानगरपालिकाओं के चुनाव अक्टूबर-नवबंर में होने की संभावना जताई जा रही है। इन मनपाओं में (Municipal elections) पिछले डेढ़ साल से चुनाव स्थगित हैं।

154

महाराष्ट्र की कई महानगरपालिकाओं के चुनाव अक्टूबर-नवबंर में होने की संभावना जताई जा रही है। ये चुनाव (Municipal elections) पिछले डेढ़ साल से स्थगित हैं। विपक्षी पार्टियां खासकर ठाकरे गुट शिंदे-फडणवीस सरकार को इन मनपाओं में जल्द चुनाव कराने की चुनौती दे रहा है।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान से मिले संकेत
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अक्टूबर-नवंबर में मुंबई सहित अन्य मनपाओं के चुनाव होने की संभावना जताई है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

मणिपुर हिंसा: असम राइफल्स ने निभाई अहम भूमिका

सर्वोच्च न्यायालय का निर्देश
मई महीने में सर्वोच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र की महानगरपालिओं के चुनाव कराने का निर्देश दिया था। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा था कि चुनाव हर हाल में जल्द होने चाहिए। लेकिन फिर राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के कारण चुनाव स्थगित होता चला गया। इसके साथ ही प्रदेश की शिंदे-फडणवीस सरकार ने वार्ड संरचना में  बदलाव करने की भी घोषणा कर दी थी, इसलिए चुनाव में देरी होती चली गई। लेकिन अब फडणवीस के बयान से ऐसा लगता है कि प्रदेश की मुंबई, पुणे, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, वसई विरार सहित अन्य महानगरपालिकाओं के चुनाव इसी वर्ष अक्टूबर-नवंबर में हो सकते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.