पुलिस ने कांग्रेस के 8 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, जानिये क्या है मामला

मुंबई पुलिस ने 8 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर इनके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

86

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 27 अप्रैल को मुंबई के अंधेरी स्थित स्टोरिया फूड के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस मामले में पुलिस ने 8 पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने इनके खिलाफ महामारी एक्ट के साथ ही बिना पुलिस की इजाजत के प्रदर्शन करने को लेकर भी मामला दर्ज किया है।

ये है आरोप
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कंपनी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी का मजाक उड़ाया है। इसके विरोध में उन्होंने स्टोरिया फूड के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

ये भी पढ़ेंः कटघरे में केंद्र! कोरोना से लड़ने के लिए क्या है योजना?

ये है मामला
दरअस्ल स्टोरिया फूड ने हाल ही में एक विज्ञापन रिलीज किया है। इस विज्ञापन में जिस व्यक्ति को राहुल गांधी के रुप मे दिखाया गया है, वह कह रहा है कि ‘मैं एक ऐसी मशीन बनाऊंगा, जिसमें यहां से चारा डालो, वहां से दूध निकलेगा।’ इस पर सोनिया गांधी बनीं अभिनेत्री कहती है ,’उसे मशीन नहीं, गाय कहते हैं।’

दिशानिर्देश की उड़ाईं धज्जियां
इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाते देखे जा सकते हैं। न तो उन्होंने मास्क पहन रखा है और न ही सामाजिक दूरी का ही पालन कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.