अब भाजपा का ओड़िया समाज के साथ ‘पखाल पर चर्चा’

मुंबई मनपा चुनावों के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके अंतर्गत समाज के विभिन्न वर्गों से मेल मिलाप गति पकड़ रहा है।

105

भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई मनपा चुनावों के लिए अपने आपको सुदृढ़ करना शुरू कर दिया है। इसमें पार्टी के अलग-अलग प्रकोष्ठ समाज के सभी वर्गों को जोड़ने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। मुंबई में रहनेवाले ओड़िया समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए भाजपा उड़िया प्रकोष्ठ द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें निर्णय लिया गया कि, अब ओड़िया समाज के लिए भाजपा ‘पखाल पर चर्चा’ आयोजित करेगी।

मुंबई में जगन्नाथ संस्कृति को माननेवाले और दस लाख से अधिक ओड़िया प्रवासियों के लिए भाजपा ओडिया सेल अध्यक्ष श्रीकांत पाढ़ी के नेतृत्व में एकजुट करने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए एक कार्यक्रम कुर्ला में आयोजित किया गया था। जिसमें प्रमुख अतिथि थे मुंबई भाजपा का महामंत्री संजय उपाध्याय।

ये भी पढ़ें – ‘परिवारवादियों की पार्टनरशिप यूपी की आकांक्षाओं को कुचलती रही’- प्रधानमंत्री के प्रहार की वो पांच बातें

ओड़िया समाज सरल और ईमानदार है। मैंने आज तक कभी भी ओड़िया प्रवासियों को आपराधिक गतिविधियों या किसी भी अवैध कार्य में संलिप्त नहीं देखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरी ईमानदारी से देश की आम जनता के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। देश के हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व में 100 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना का टीकाकरण किया गया। पिछले एक वर्ष से अधिक समय से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का वितरण किया गया। करोड़ों किसानों के खाते में सम्मान-निधि नियमित पहुंच रही है। देश-विदेश में भारत देश का नाम गर्व के साथ लिया जा रहा है।
संजय उपाध्याय – महामंत्री, भाजपा मुंबई

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ओड़िया समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें भाजपा को आगामी काल में होनेवाले चुनावों के लिए समर्थन देने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।

भाजपा मुंबई के महामंत्री तथा पूर्व मंत्री संजय उपाध्याय के मार्गदर्शन में हम लोग “पखाल पे चर्चा” के माध्यम से ओड़िया प्रवासी समाज को जोड़ने का प्रयास करेंगे। हम उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास कर रहे हैं। पहले से ही ओड़िया प्रवासी समाज भाजपा के साथ था और आगे भी भाजपा के साथ ही रहेगा। जिस प्रकार का मान-सम्मान ओड़िया प्रवासी समाज के लोगों को भाजपा पार्टी में मिलता है वैसा और कहीं नही मिलेगा। हम सब मिलकर मुंबई महानगरपालिका के चुनाव में भाजपा का महापौर बैठाएंगे।
श्रीकांत पाढ़ी – अध्यक्ष, भाजपा ओड़िया सेल

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.