उत्तरभारतीय संघ करेगा मंत्री लोढ़ा का भव्य सत्कार, समारोह में बड़ी संख्या में उत्तरभारतीयों के शामिल होने का दावा

उत्तरभारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने बताया कि मंगलप्रभात लोढ़ा को महाराष्ट्र सरकार में शामिल कर हिंदी भाषी समाज को एक नेतृत्व देकर सम्मान दिया है।

92

महाराष्ट्र सरकार में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री व हिंदीभाषी नेता मंगलप्रभात लोढ़ा का उत्तरभारतीय संघ 30 अगस्त को भव्य सत्कार करेगा। बांद्रा पूर्व के उत्तरभारतीय संघ भवन में आयोजित पर्यटन, कौशल विकास, महिला व बाल कल्याण मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा के इस सत्कार समारोह में दिग्गज उत्तरभारतीय नेता, उद्योगपति, बुद्धजीवी, समाजसेवी, संघ के पदाधिकारी, ट्रस्टी, सदस्य समेत भारी संख्या में उत्तरभारतीय जुटेंगे।

शिंदे सरकार की प्रशंसा
उत्तरभारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने बताया कि मंगलप्रभात लोढ़ा को महाराष्ट्र सरकार में शामिल कर हिंदी भाषी समाज को एक नेतृत्व देकर सम्मान दिया है। समाज इसके लिए शिंदे सरकार का आभारी है। साथ ही संतोष आरएन सिंह का यह भी कहना है कि मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में लाखों की संख्या में उत्तरभारतीय रहते हैं, इसलिए सरकार में और अधिक प्रतिनिधित्व उत्तरभारतीयों को मिलना चाहिए।

लोढ़ा से काफी अपेक्षाएं
संतोष आरएन सिंह ने कहा कि हिंदीभाषी समाज को मंत्री लोढ़ा से काफी अपेक्षाएं हैं। हम सभी उम्मीद करते हैं कि वे समाज की उम्मीदों व अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.